फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rajnath Singh attends swearing-in ceremony of Nigerian President Bola Ahmed Tinubu in Abuja

Nigeria: राष्ट्रपति के शपथग्रहण में शामिल हुए राजनाथ सिंह, तिनुबु ने हजारों लोगों की मौजूदगी में ली शपथ

Tue, 30 May 2023 01:45 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 30 May 2023 01:45 AM IST
सार

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबु (71) के शपथग्रहण समारोह में भारत और कुछ चुनिंदा गैर अफ्रीकी देशों को बुलाया गया था। 

विज्ञापन
Rajnath Singh attends swearing-in ceremony of Nigerian President Bola Ahmed Tinubu in Abuja
Rajnath Singh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबु (71) के शपथग्रहण समारोह में भारत सरकार की ओर से शामिल हुए। तिनुबु ने हजारों लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रपति पद की शपथ ली। उन्होंने मुहम्मद बुहारी की जगह ली है। नाइजीरिया की वाणिज्यिक राजधानी लागोस के गर्वनर रहे तिनुबु को फरवरी में हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिली थी। 25 फरवरी को हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे एक मार्च को घोषित किए गए थे।

विज्ञापन


भारत उन चुनिंदा गैर अफ्रीकी देशों में है, जिन्हें शपथग्रहण समारोह के लिए बुलाया गया था। नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राजनाथ सिंह ने मंत्रीस्तर पर शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जो नाइजीरिया के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों की उच्च प्राथमिकता और ताकत को दर्शाता है।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को अबुजा पहुंचे। यह किसी भारतीय रक्षा मंत्री की अफ्रीकी देश नाइजीरिया की पहली यात्रा थी। सिंह के साथ नाइजीरिया गए प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं।  प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिकारियों ने नाइजीरियाई सेना और सरकार के प्रतिनिधियों के साथ रक्षा जरूरतों की पहचान करने के लिए कई बैठकें कीं। जिसका ठेका भारतीय रक्षा कंपनियों को मिल सकता है। बयान में कहा गया है कि सहयोग बढ़ाने के लिए नाइजीरियाई कंपनियों के साथ बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकें आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजनाथ ने बांग्लादेश के मंत्री के साथ की बैठक
यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने बांग्लादेश के मंत्री मोहम्मद ताजुल इस्लाम के साथ भी बैठक की, जो शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए अबुजा में थे। सिंह ने बैठक के बाद ट्वीट किया कि बांग्लादेश के ग्रामीण विकास और सहकारिता मंत्री  मोहम्मद ताजुल इस्लाम के साथ अबुजा में शानदार बातचीत हुई।


यह बैठक भारत और बांग्लादेश के बीच सौहार्द को दर्शाती है। बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने तथा मजबूत करने के लिए अपनी-अपनी सरकारों की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed