{"_id":"606f66358ebc3e8c8e61cc38","slug":"raja-krishnamurthy-says-many-countries-with-india-and-america-are-facing-democratic-challenges","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा कृष्णमूर्ति ने कहा: भारत-अमेरिका समेत कई देश कर रहे लोकतंत्र चुनौतियों का सामना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राजा कृष्णमूर्ति ने कहा: भारत-अमेरिका समेत कई देश कर रहे लोकतंत्र चुनौतियों का सामना
Fri, 09 Apr 2021 01:53 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:53 AM IST
सार
- कृष्णमूर्ति ने कहा, छह जनवरी को हुए हमले के जवाब में अमेरिकियों को किसी भी धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र के मूल सिद्धांत को बनाए रखने के लिए खुद को फिर से तैयार करना होगा, जिससे कि सभी जातियों, धर्मों और पृष्ठभूमि के लोग अपने विचारों को स्वतंत्र रूप से जता सकें।
विज्ञापन
भारतीय अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति
- फोटो : Facebook/Raja Krishnamoorthi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा है कि अमेरिका और भारत सहित दुनियाभर में लोकतंत्र चुनौतियों का सामना कर रहा है। ‘इंटरनेशनल डे ऑफ कंसाइंस’ के मौके पर उन्होंने कहा, आज इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि अमेरिकी लोकतांत्रिक संस्थाएं बड़े खतरों का सामना कर रही हैं।
विज्ञापन
भारतवंशी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा, धर्मनिरपेक्षता को बनाए रखना जरूरी
कृष्णमूर्ति का इशारा छह जनवरी को यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद) पर हुए हमले की ओर था। कृष्णमूर्ति ने कहा, छह जनवरी को हुए हमले के जवाब में अमेरिकियों को किसी भी धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र के मूल सिद्धांत को बनाए रखने के लिए खुद को फिर से तैयार करना होगा, कि सभी जातियों, धर्मों और पृष्ठभूमि के लोग अपने विचारों को स्वतंत्र रूप से जता सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एशियाई-अमेरिकियों पर हाल में हुए बड़े हमले सभी के अधिकारों और सुरक्षा का बचाव करने की तात्कालिकता को रेखांकित करते हैं। भारतवंशी सांसद ने कहा, मेरे जन्म स्थल भारत समेत दुनियाभर के लोकतंत्र एक जैसी ही चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। भारत की तरह अमेरिका में भी हिंदू, मुस्लिम, ईसाई सहित सभी धर्म और संस्कृति के लोग बसते हैं, और इनका अपनी पूर्ण क्षमताओं के साथ आजादी से सुरक्षित जीवन जीना संभव होना चाहिए।
विज्ञापन