{"_id":"67989b2c42beaa5efa03a4f3","slug":"railway-employees-strike-in-bangladesh-wheels-of-trains-stopped-passenger-and-goods-transport-affected-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: बांग्लादेश में रेलवे कर्मचारियों ने की हड़ताल, थमे ट्रेनों के पहिये, यात्री और माल परिवहन प्रभावित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: बांग्लादेश में रेलवे कर्मचारियों ने की हड़ताल, थमे ट्रेनों के पहिये, यात्री और माल परिवहन प्रभावित
Tue, 28 Jan 2025 02:25 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:25 PM IST
सार
उच्च पेंशन और अन्य लाभ दिए जाने की मांग को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। इसके चलते ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। यात्री और मालगाड़ियों को रद्द कर दिया। हड़ताल के चलते हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री स्टेशनों पर बसों का इंतजार करते नजर आए। इसके साथ ही माल परिवहन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस
- फोटो : एएनआई
विस्तार
बांग्लादेश में उच्च पेंशन और अन्य लाभ दिए जाने की मांग को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। इसके चलते ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। यात्री और मालगाड़ियों को रद्द कर दिया। हड़ताल के चलते हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री स्टेशनों पर बसों का इंतजार करते नजर आए। इसके साथ ही माल परिवहन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
बांग्लादेश रेलवे रनिंग स्टाफ और कर्मचारी यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष सैदुर रहमान ने कहा कि मांगो को लेकर सोमवार देर रात को मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के साथ बैठक हुई थी, लेकिन मांगों पर सहमति नहीं बन सकी। रहमान ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को मान नहीं लेती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
ढाका के मुख्य कमलापुर रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों यात्री ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। क्योंकि उनको हड़ताल की जानकारी नहीं थी। कई घंटे तक इंतजार के बाद वे मायूस होकर लौट गए। कई यात्रियों ने रेलवे सलाहकार से भी शिकायत की। ढाका के स्टेशन मैनेजर शहादत हुसैन ने बताया कि मंगलवार सुबह रवाना होने वाली 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। ट्रेनों के विकल्प के तौर पर बसों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
वहीं रेलवे कर्मचारियों ने देश के प्रमुख बंदरगाह शहर चटगांव में प्रदर्शन किया। चटगांव बंदरगाह तक ट्रेनों के जरिये विदेशी देशों को निर्यात होने वाले परिधान उद्योग का माल पहुंचाया जाता है। उद्योग को हर साल निर्यात से 38 बिलियन अमेरिकी डॉलर का का लाभ मिलता है। उद्योग से माल यूएस और यूरोपीय संघ के देशों को भेजा जाता है।
6.5 करोड़ यात्री हर साल करते हैं सफर
बांग्लादेश में 36 हजार किलोमीटर लंबा रेलवे नेटवर्क है। 170 मिलियन की आबादी वाले देश में 6.5 करोड़ लोग हर साल ट्रेनों में सफर करते हैं। साथ ही रेलवे में 25 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं।
क्या है मामला?
दरअसल, पिछले साल विवादित आरक्षण प्रणाली को समाप्त करने की मांग को लेकर बांग्लादेश में प्रदर्शन हुए थे। विरोध प्रदर्शन ने देशभर में उग्र रूप ले लिया था। इसके बाद हालात बद से बदतर हो गए और पीएम शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देकर भारत आना पड़ा था। इस दौरान 600 से अधिक लोग मारे गए थे। 76 साल की हसीना के सत्ता से हटने के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया था। मौजूदा समय में बांग्लादेश की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। इस पर विश्व बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भी चिंता जताई।