फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rahul Gandhi said BJP will be 'decimated' in the next three-four assembly elections

Rahul Gandhi: अमेरिका में राहुल गांधी की भविष्यवाणी, बोले- अगले 3-4 विधानसभा चुनावों में भाजपा का होगा सफाया

Fri, 02 Jun 2023 12:47 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 02 Jun 2023 12:47 PM IST
सार

राहुल गांधी गुरुवार को भारतीय अमेरिकी फ्रैंक इस्लाम द्वारा उनके लिए आयोजित एक स्वागत समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि लोगों को गलहफहमी है कि भाजपा और आरएसएस का रथ इस तरह नहीं थम सकता है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi said BJP will be 'decimated' in the next three-four assembly elections
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का विदेशी दौरा हमेशा भारत की राजनीति में उफान लेकर आता है। वह आजकल अमेरिका की यात्रा पर है। यहां उन्होंने गुरुवार को एक स्वागत समारोह शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कभी पीएम मोदी को निशाना बनाया तो कभी उनकी पार्टी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मैं भविष्यवाणी कर सकता हूं कि अगले तीन-चार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा का सफाया कर देगी। 

विज्ञापन

छह दिवसीय दौरा बना विवादों का केंद्र
बता दें, राहुल गांधी छह दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं और बुधवार को भारतीयों के साथ उनकी पहली बातचीत थी जो पहले ही विवादों का केंद्र बन चुका है। नए संसद भवन पर अपनी टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता पर एक बार फिर विदेशी धरती पर भारत का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, अब भाजपा का सफाया करने की बात कह दी है। 

विज्ञापन

मोदी पर लगातार हमलावर
राहुल गांधी गुरुवार को भारतीय अमेरिकी फ्रैंक इस्लाम द्वारा उनके लिए आयोजित एक स्वागत समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि लोगों को गलहफहमी है कि भाजपा और आरएसएस का रथ इस तरह नहीं थम सकता है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। राहुल ने कहा कि मैं भविष्यवाणी कर सकता हूं कि आप देखेंगे कि अगले तीन या चार चुनाव हम भाजपा से लड़ेंगे और उनका सफाया होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया पीएम मोदी के ही गाएगी गुणगान
कांग्रेस नेता ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं अभी आपको यह बता सकता हूं कि इन विधानसभा चुनावों में उनके लिए वास्तव में कठिन समय आने वाला है। हम उनके साथ वही करेंगे जो हमने कर्नाटक में किया है। राहुल ने भारत की मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर आप भारतीय मीडिया से पूछेंगे तो वो यही कहेंगे कि नहीं ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। हालांकि, आप खुद ही देख सकते हैं, कर्नाटक में 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पर्याप्त बहुमत हासिल किया और भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया।

भारत के लोगों का समर्थन नहीं साथ 
राहुल ने थिंक-टैंक समुदाय के सदस्यों और सांसदों से कहा कि भारतीय मीडिया वर्तमान में भाजपा का प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि आप खुद देखें कि 60 प्रतिशत आबादी न तो भाजपा को वोट देती है और नहीं पीएम मोदी को। लेकिन वे चिल्ला-चिल्ला कर अपनी जीत को बताने में अच्छे हैं क्योंकि उनके पास साधन है। हालांकि, भारतीय आबादी का विशाल बहुमत उनका समर्थन करने वाला नहीं है। एक अन्य सवाल के जवाब में गांधी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस भाजपा को हराने में कामयाब होगी। 

बता दें, इस साल के अंत में पांच राज्यों - मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होंगे, जो 2024 में महत्वपूर्ण आम चुनावों के लिए मंच तैयार करेंगे।

मोदी को हराना संभव नहीं
52 वर्षीय कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकतांत्रिक ढांचे का पुनर्निर्माण आसान नहीं होगा। यह मुश्किल होगा। इसमें समय लगने वाला है। हालांकि, हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि भाजपा को हराने देंगे। उन्होंने कहा कि आप मीडिया से सुनेंगे कि मोदी को हराना असंभव है। इसमें से बहुत कुछ अतिशयोक्तिपूर्ण है। मोदी वास्तव में काफी कमजोर हैं। देश में भारी बेरोजगारी है। देश में महंगाई बढ़ गई है। ये सभी चीजें भारत के लोगों को बहुत बुरी तरह चुभती है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed