फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin threatens to destroy Ukraine Patriot Missile Systems

Russia: यूक्रेन को पैट्रियट हथियार देने पर रूस ने दी धमकी, कहा- अमेरिकी हथियारों को रूसी मिसाइलें मार गिराएंगी

Fri, 23 Dec 2022 11:50 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, मॉस्को
एएनआई, मॉस्को Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 23 Dec 2022 11:50 PM IST
सार

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस का मिसाइल सिस्टम अमेरिका के सिस्टम को मार गिराने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना है। रूस पैट्रियट सिस्टम को गिरा देगा।

विज्ञापन
Putin threatens to destroy Ukraine Patriot Missile Systems
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को अभी कोई अंत नहीं दिख रहा है। वहीं यूक्रेन को दुनिया के कई देश मानवीय और सैन्य सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। सैन्य मदद के तहत अमेरिका ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम देने का वादा किया है लेकिन यह मदद रूसी राष्ट्रपति को पसंद नहीं आई है, पुतिन ने कहा कि अमेरिका का पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना है। रूस पैट्रियट सिस्टम को गिरा देगा।

विज्ञापन


इस हफ्ते यूक्रेन के लिए अमेरिका ने दी मदद
पेंटागन ने इस हफ्ते यूक्रेन के लिए अतिरिक्त 850 मिलियन अमरिकी डॉलर की सुरक्षा सहायता की घोषणा की थी। इसी के साथ ही सैन्य सहायता में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम शामिल था, जो क्रूज मिसाइलों, कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और विमानों को ऊंचाई में ही गिराने में संभव है।
विज्ञापन


पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना
पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस का मिसाइल सिस्टम अमेरिका के सिस्टम को मार गिराने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना है। रूस पैट्रियट सिस्टम को गिरा देगा। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि सभी सशस्त्र संघर्ष बातचीत के माध्यम से खत्म होते हैं। इसका मतलब है कि यूक्रेन आखिरकार शांति के बदले क्षेत्र को छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएगा। पुतिन ने कहा जितनी जल्दी कीव यह समझ जाए, उतना अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले यूक्रेन में युद्ध पर पुतिन ने कहा था कि रूस संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने का लक्ष्य बना रहा है और यह लड़ाई जल्द से जल्द समाप्त होनी चाहिए।

भारत, रूस ने औद्योगिक सहयोग के आधुनिकीकरण पर कार्य समूह की बैठक आयोजित की
भारत और रूस ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आधुनिकीकरण और औद्योगिक सहयोग पर एक कार्यकारी समूह की बैठक की और व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर सरकारी आयोग से संबंधित मुद्दों पर हुई प्रगति की समीक्षा की।


नई दिल्ली में व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग के आधुनिकीकरण और औद्योगिक सहयोग पर भारत-रूस कार्य समूह के नौवें सत्र के दौरान इन मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed