फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin 'moves family members to Siberian 'underground city' designed to survive a nuclear war'

पुतिन ने अपने परिवार को पहाड़ में बने परमाणु बंकर में छुपाया, स्वास्थ्य के लिए गुप्त अनुष्ठान

Tue, 01 Mar 2022 10:33 PM IST
Amit Mandal Amit Mandal
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:33 PM IST
सार

पुतिन को लेकर अतीत में कई सनसनीखेज दावे कर चुके सोलोवी ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है। हालांकि, मॉस्को में कुछ लोग सोलोवी को एक षड्यंत्रकारी के रूप में देखते हैं। उनपर रूसी एजेंसियां छापे भी मार चुकी है। 

विज्ञापन
Putin 'moves family members to Siberian 'underground city' designed to survive a nuclear war'
पुतिन को लेकर प्रोफेसर सोलोवी का सनसनीखेज दावा - फोटो : Social Media

विस्तार

एक रूसी प्रोफेसर ने दावा किया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल के दिनों में साइबेरिया के एक भूमिगत शहर में अपने परिवार के सदस्यों को बंकर में छुपाया है जहां परमाणु हमले से बचा जा सकता है। 61 वर्षीय राजनीतिक वैज्ञानिक वालेरी सोलोवी ने कहा कि यह लग्जरी हाईटेक बंकर अल्ताई पर्वत में स्थित है और परमाणु युद्ध की स्थिति में सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया है। पूर्व में मॉस्को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस (एमजीआईएमओ) में काम कर चुके प्रोफेसर सोलोवी पहले ये भी दावा कर चुके हैं कि पुतिन स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं और इसे रूसी जनता से छिपाया गया है। साथ ही कहा था कि पुतिन ने अपने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ विचित्र गुप्त अनुष्ठानों में भाग लिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन



सोलोवी पहले भी कर चुके हैं सनसनीखेज दावे 
मॉस्को में कुछ लोग सोलोवी को एक षड्यंत्रकारी सिद्धांतवादी या धोखाधड़ी वाले इंसान के रूप में खारिज करते हैं, लेकिन पिछले हफ्ते रूसी अधिकारियों द्वारा उनसे सात घंटे तक पूछताछ की गई थी क्योंकि उन्होंने पुतिन की चिकित्सा और मानसिक स्थिति के बारे में एक टेलीग्राम साइट पर आरोप लगाया था। उनके घर की भी तलाशी ली गई थी और कई इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए गए थे। सोलोवी को बाद में रिहा कर दिया गया लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ। सोलोवा या यह दावा तब सामने आया है, जब रूस ने मिसाइल हमलों के साथ कीव और खारकीव को निशाने पर लिया। इसके बाद आरोप लगे हैं कि पुतिन असहाय नागरिकों पर विनाशकारी क्लस्टर बम फेंककर युद्ध अपराध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंकर नहीं बल्कि एक भूमिगत शहर 
एक वीडियो में प्रोफेसर सोलोवा ने कहा, सप्ताहांत में राष्ट्रपति पुतिन के परिवार को परमाणु युद्ध की स्थिति में तैयार किए गए एक विशेष बंकर में ले जाया गया। यह बंकर अल्ताई गणराज्य में है। असल में यह एक बंकर नहीं है, बल्कि एक संपूर्ण भूमिगत शहर है जो नवीनतम विज्ञान और प्रौद्योगिकी से सुसज्जित है। उन्होंने चेतावनी दी, मुझे उम्मीद है कि यह आपके लिए कुछ मायने रखता होगा कि राष्ट्रपति ने अपने परिवार को इस बंकर में भेज दिया है। माना जाता है कि सोलोवी के क्रेमलिन में अंदरूनी संपर्क हैं। माना जाता है कि वह अल्ताई गणराज्य के ओन्गुडेस्की जिले में मंगोलिया, चीन, कजाकिस्तान और साइबेरिया की सीमा से लगे साइबेरिया के एक पहाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा दिग्गज गजप्रोम द्वारा निर्मित एक विशाल निर्माण केंद्र का जिक्र कर रहे थे।  

अलीना काबेवा के पुतिन की गुप्त पत्नी होने का दावा 
पर्यवेक्षकों ने पहाड़ के ठिकाने के आसपास के मैदानों में कई वेंटिलेशन प्वाइंट को नोट किया कि यहां एक अत्याधुनिक 110 किलोवोल्ट सबस्टेशन से जुड़ी एक उच्च वोल्टेज लाइन है, जो एक छोटे से शहर को बिजली देने के लिए काफी है। निर्माण के दौरान साइट पर विशाल जर्मन सुरंग खोदने वाली मशीनें होने की सूचना भी मिली थी। सोलोवी ने बंकर में भेजे गए पुतिन के परिवार के सदस्यों की पहचान नहीं की, लेकिन एक साल पहले यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि ओलंपिक स्वर्ण विजेता जिमनास्ट 38 वर्षीय अलीना काबेवा पुतिन की गुप्त पत्नी हैं। यह उसका असली परिवार है और अलीना पुतिन के फैसलों को प्रभावित करने में सक्षम है। 

पुतिन की तीन बेटियां 
पुतिन की दो वयस्क बेटियां हैं। 36 वर्षीय मारिया वोरोत्सोवा एक आनुवंशिकीविद् हैं और 35 साल की कतेरीना तिखोनोवा एक नर्तकी से गणितज्ञ बनी हैं। उनकी एक 18 वर्षीय लुइजा रोजोवा नाम की एक बेटी भी है, जिसे एलिसैवेटा क्रिवोनोगिख के नाम से भी जाना जाता है। लुइजा क्लीनर से करोड़पति बनी 45 साल की स्वेतलाना क्रिवोनोगिख और पुतिन की बेटी हैं। स्वेतलाना अब एक प्रमुख रूसी बैंक की हिस्सेदार हैं। अफवाह है कि काबेवा के साथ भी पुतिन के बच्चे हैं। हालांकि पुतिन पहले कह चुके हैं कि मेरा एक निजी जीवन है जिसमें मैं हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देता। इसका सम्मान किया जाना चाहिए। 


काबेवा ने यह कहते हुए सुना गया, मैं एक अज्ञात शख्स से मिली, जिसे मैं बहुत प्यार करती हूं। कभी-कभी आप इतना खुश महसूस करते हैं कि आपको डर भी लगता है। सोलोवी ने कहा कि पुतिन के परिवार के बंकर में जाना रूसी राष्ट्रपति की यूक्रेन को जीतने की रणनीतिक योजना की विफलता के साथ सामने आया है।

पुतिन के स्वास्थ के लिए गुप्त अनुष्ठान

सोलोवी के एक और चौंकाने वाले दावों में से एक यह भी था कि रक्षा मंत्री शोइगु ने पुतिन के लिए साइबेरिया में एक अनुष्ठान में भाग लेने की व्यवस्था की थी, जिसमें राष्ट्रपति के स्वास्थ्य में सुधार के लिए एक काले भेड़िये का बलिदान किया गया था। सितंबर 2021 में सोलोवी से जुड़े गुमनाम टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर ने कहा कि सफेद कपड़े का एक टुकड़ा भेड़िये के खून से लथपथ और जला हुआ था। कथित तौर पर धुएं के घेरे में एक काले कौवे को देखा गया। इस संकेत को पुतिन की एक बड़ी सफलता के रूप में बताया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed