फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Putin deliberately chose Christmas': Zelenskyy slams Russia's 'deliberate and inhumane' missile attack

Russia-Ukraine: 'पुतिन ने जानबूझकर क्रिसमस का दिन चुना', रूस के ड्रोन और मिसाइल हमले की जेलेंस्की ने की आलोचना

Wed, 25 Dec 2024 04:56 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 25 Dec 2024 04:56 PM IST
सार

Russia Ukraine War: क्रिसमस के दिन रूस ने यूक्रेन के पावर ग्रिड को निशाना बनाते हुए भारी संख्या में मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। इसे लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस की तरफ से हमले में 70 से ज्यादा मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया और पुतिन ने जानबूझकर क्रिसमस के दिन हमला किया है।
 

विज्ञापन
'Putin deliberately chose Christmas': Zelenskyy slams Russia's 'deliberate and inhumane' missile attack
यूक्रेन में रूस ने किए ड्रोन और मिसाइल हमले - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने क्रिसमस के मौक पर यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला करने के लिए रूस की निंदा की और हमले को 'अमानवीय' बताया। उन्होंने आगे जोर दिया कि इस तरह के हमलों के लिए सोची-समझी योजना और समय की आवश्यकता होती है और ये कभी भी 'स्वतःस्फूर्त निर्णय' नहीं होते।
विज्ञापन


सोशल मीडिया एक्स पर जेलेंस्की का किया पलटवार
अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए जेलेंस्की ने लिखा, 'हर बड़े रूसी हमले के लिए तैयारी के लिए समय की आवश्यकता होती है। यह कभी भी स्वतःस्फूर्त निर्णय नहीं होता। यह एक जानबूझकर किया गया फैसला होता है - न केवल लक्ष्यों का बल्कि समय और तारीख का भी।' 'आज, पुतिन ने जानबूझकर हमले के लिए क्रिसमस को चुना। इससे अधिक अमानवीय क्या हो सकता है? बैलिस्टिक मिसाइलों समेत 70 से अधिक मिसाइलें और सौ से अधिक हमलावर ड्रोन। उनका लक्ष्य हमारा ऊर्जा ढांचा है। वे यूक्रेन में ब्लैकआउट के लिए संघर्ष जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन

 

जेलेंस्की ने यूक्रेनी रक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की
जेलेंस्की ने 50 से अधिक मिसाइलों और कई ड्रोन को रोकने वाले यूक्रेनी रक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की, उन्होंने कसम खाई कि रूस की आक्रामकता यूक्रेन को नहीं तोड़ेगी या क्रिसमस को खराब नहीं करेगी। उन्होंने लिखा, 'प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हमारे रक्षकों ने 50 से अधिक मिसाइलों और बड़ी संख्या में ड्रोन को मार गिराने में कामयाबी हासिल की। दुर्भाग्य से, हमले हुए हैं। अभी तक, कई क्षेत्रों में बिजली गुल है। बिजली इंजीनियर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।'
 

रूसी बुराई यूक्रेन को नहीं तोड़ पाएगी- जेलेंस्की
पोस्ट में आगे कहा गया, "मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं जो देश के लिए काम कर रहे हैं, जो युद्ध ड्यूटी पर हैं, जो हमारे आसमान की रक्षा कर रहे हैं। रूसी बुराई यूक्रेन को नहीं तोड़ पाएगी और क्रिसमस को खराब नहीं करेगी।"

22 दिसंबर को भी रूसी सेना ने किया था हमला
इससे पहले 22 दिसंबर को, यूक्रेनी वायु सेना ने रूसी सेना की तरफ किए गए हमले की सूचना दी थी, जिसमें 103 शाहेड ड्रोन और अन्य मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) शामिल थे, जिन्हें ब्रांस्क, मिलरोवो और बर्डियांस्क समेत कई स्थानों से लॉन्च किया गया था। यूक्रेन के रक्षा बलों ने हमले को विफल कर दिया, कई क्षेत्रों में 52 यूएवी और ड्रोन को मार गिराया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर एक पोस्ट में, यूक्रेनी वायु सेना ने लिखा, 'दुश्मन ने ब्रांस्क, मिलरोवो, ओरेल, कुर्स्क, प्रिमोर्स्को-अख्तरस्क, बर्डियांस्क की दिशाओं से 103 शाहेड यूएवी और अन्य प्रकार के ड्रोन के साथ हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed