फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pump attendant paid for woman in dangerous south african area receives award

बुरे वक्त में काम आया कर्मचारी, महिला ने अभियान चलाकर जुटाई 23 लाख रु. की इनामी राशि

Thu, 13 Jun 2019 04:29 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 13 Jun 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Pump attendant paid for woman in dangerous south african area receives award
नकोसिखो मबेले और मोनेट वान डेवेंटर - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका में एक गैस स्टेशन पर काम करने वाला अश्वेत कर्मचारी, वहां श्वेत महिला की मदद कर सुर्खियों में है। दरअसल मामला केपटाउन का है जहां नकोसिखो मबेले ने महिला की कार में 5 पाउंड (440 रुपये) का फ्यूल भरकर उसकी मदद की। इसके बाद महिला ने उसके पैसे तो लौटाए ही साथ ही एक अभियान के जरिए उसके लिए 26 हजार 600 पाउंड (करीब साढ़े 23 लाख रुपये) भी इकट्ठा किए।   

विज्ञापन


वाक्या कुछ यूं हुआ कि 21 वर्षीय मोनेट वान डेवेंटर अपने घर से बाहरी इलाके में स्थित गैस स्टेशन पर फ्यूल भराने आईं। यहां आकर मोनेट को पता चला कि वो घर पर ही अपना पर्स-क्रेडिट कार्ड भूल आई हैं। मोनेट को डर था कि रास्ते में उनकी कार का फ्यूल खत्म हो सकता है लिहाजा फ्यूल भराना जरूरी था। मोनेट को जिस रास्ते से गुजरना था, वहां एक खूंखार गैंग का आतंक था। सारी बातों को दरकिनार करते हुए कर्मचारी नकोसिखो मबेले (28) ने अपने पैसे से मोनेट की कार का टैंक फुल कर दिया।
विज्ञापन


पैसे वापस किए, नस्लभेद के खिलाफ अभियान चलाया

कर्मचारी मबेले ने बिना सोचे खुद के पैसे से मोनेट की गाड़ी में फ्यूल भर दिया। इसके बाद मोनेट घर लौट आईं और बाद में मबेले के पैसे लौटाए। इतना ही नहीं उन्होंने फेसबुक पर मबेले के लिए पैसे जुटाने की मुहिम चलाई और साढ़े 23 लाख रुपए जुटा लिए। यह धनराशि मबेले की 8 साल की तनख्वाह के बराबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दक्षिण अफ्रीका में मबेले के इस काम की चर्चा है। वह कहते हैं- मैंने वही किया जो मुझे करना चाहिए था। मेरी जगह कोई भी होता, वह भी यही करता। मेरा मानना है कि श्वेत-अश्वेत जैसी कोई चीज नहीं होती। सभी लोग एक हैं और हमें साथ मिलकर ही रहना है।


लेकिन मोनेट ने मबेले के लिए जो रकम जुटाई है, मबेले उसे लेने के लिए फिलहाल तैयार नहीं हैं। उन्हें डर है कि जहां वह रहते हैं, वहां से रकम चोरी हो जाएगी। इसलिए उन्होंने अनुरोध किया है कि रकम कैश में न देकर उनके लिए घर बनवा दिया जाए, बच्चों की स्कूल की फीस और बकाया बिल चुका दिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed