{"_id":"5f1fefa98ebc3e63ad47e532","slug":"public-health-england-warned-parents-not-wear-mask-on-three-year-old-child-it-may-be-dangerous","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड की चेतावनी, तीन साल से कम बच्चे को मास्क पहनाना हो सकता है खतरनाक ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड की चेतावनी, तीन साल से कम बच्चे को मास्क पहनाना हो सकता है खतरनाक
Tue, 28 Jul 2020 07:17 PM IST
Tanuja Yadav
रिसर्च टीम, अमर उजाला, नई दिल्ली
रिसर्च टीम, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 28 Jul 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
तीन साल के बच्चे को मास्क पहनाना खतरनाक
- फोटो : PTI
कोरोना से बचाव के लिए मास्क दुनिया भर में सबसे कारगर हथियार माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन की स्वास्थ्य संस्था पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) ने अभिभावकों को चेतावनी दी है कि तीन साल से कम उम्र के बच्चों को मास्क न पहनाएं, न ही उनका चेहरा ढकें।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पीएचई ने कहा कि तीन साल से कम उम्र के बच्चे के मुंह पर रुमाल या कपड़ा बांधना खतरनाक हो सकता है। पीएचई में चीफ नर्स प्रो. विव बेनेट का कहना है कि तीन साल से कम उम्र के बच्चों को मास्क पहनाया जाता है तो उनका दम घुट सकता है सांस लेने में तकलीफ होने से उनकी जान खतरे में पड़ सकती है।
मास्क से सांस लेने, छोड़ने में तकलीफ
वैज्ञानिकों का कहना है कि तीन साल से कम उम्र के बच्चों की श्वास नलिका नाजुक होती है। मास्क से उन्हें सांस लेने और छोड़ने तकलीफ हो सकती है। इससे उनका दम घुट सकता है या सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। नेशनल हेल्थ सर्विस का कहना है कि जो बच्चे मुंह और नाक दोनों से सांस लेते हैं। उनके लिए तकलीफ और बढ़ सकती है ऐसी स्थिति में छोटे बच्चों को मास्क पहनाने से बचना होगा।
खुद न उतार पाने वाले बच्चों को मास्क न पहनाएं
ब्रिटेन के डॉक्टरों का कहना है कि जो बच्चा मास्क खुद न उतार पाए, उसे मास्क किसी हाल में नहीं पहनाना है। एक व्यक्ति जब लगातार मास्क पहनता है तो उसे भी सांस लेने या छोड़ने में तकलीफ होती है और राहत के लिए वह मास्क उतार देता है।
इसे देखते हुए जो बच्चे मास्क खुद नहीं उतार सकते उन्हें मास्क नहीं पहनाना है। दम घुटने या सांस फूलने की स्थिति में वह मास्क नहीं उतार पाएंगे तो खतरा बढ़ सकता है।
बच्चे को घर से बाहर लेकर न निकालें
पीएचई की सलाह के मुताबिक तीन साल से कम उम्र के बच्चों को वायरस से बचाने के लिए घर में रखे। घर से निकलने की कोई जरूरत नहीं है। अगर बच्चे में कोरोना के लक्षण हैं या बीमार है तो जांच करा लें लेकिन इधर-उधर न ले जाएं। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इस कारण उनकी मुश्किल बढ़ सकती है। आपात स्थिति में तुरंत अपने चिकित्सक की सलाह लें।