फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PTI chairman Gohar Khan said, Imran Khan party not holding 'backdoor talks' with anyone

Pakistan: इमरान के बयान पर पीटीआई अध्यक्ष की सफाई, गौहर बोले- पिछले दरवाजे से किसी से भी बात नहीं चल रही

Tue, 30 Apr 2024 04:11 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर (पाकिस्तान)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर (पाकिस्तान) Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 30 Apr 2024 04:11 PM IST
सार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ अध्यक्ष वकील गौहर खान ने कहा कि पार्टी पिछले दरवाजे से किसी के साथ भी बातचीत नहीं कर रही है। उन्होंने जेल में बंद पार्टी संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के रिपोर्ट में छपे उस बयान पर सफाई दी, जिसमें कहा गया कि उन्होंने सेना और राजनीतिक ताकतों के साथ बातचीत के लिए हरी झंडी दी थी।

विज्ञापन
PTI chairman Gohar Khan said, Imran Khan party not holding 'backdoor talks' with anyone
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ अध्यक्ष गोहर खान - फोटो : ani

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ अध्यक्ष वकील गौहर खान ने कहा कि पार्टी पिछले दरवाजे से किसी के साथ भी बातचीत नहीं कर रही है। उन्होंने जेल में बंद पार्टी संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के रिपोर्ट में छपे उस बयान पर सफाई दी, जिसमें कहा गया कि उन्होंने सेना और राजनीतिक ताकतों के साथ बातचीत के लिए हरी झंडी दी थी।  

विज्ञापन

अदियाला जेल में बंद 71 वर्षीय पीटीआई संस्थापक इमरान खान के साथ बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष गौहर ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने केवल बातचीत के लिए नाम मांगे थे, अभी कोई बातचीत नहीं हो रही है। गौहर ने कहा कि जेल प्रशासन ने आज इमरान खान को मीडिया को संबोधित करने से रोक दिया। हमारे कई कानूनी प्रतिनिधियों को भी जेल में प्रवेश नहीं करने दिया गया।  

विज्ञापन

इमरान ने विदेश मंत्री को बताया नवाज का ‘अग्रदूत’ 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ को सभी आरोपों से बरी कर दिया है, जबकि पीटीआई संस्थापक खान को मनगढ़ंत मामलों में दंडित किया जा रहा है। गौहर ने इमरान खान के हवाले से कहा, पुलिस का इस्तेमाल हमारी पार्टी के खिलाफ किया जा रहा है। पुलिस की ड्रेस पहने मरियम नवाज यह संदेश देती हैं कि पुलिस उनके अधीन है। गौहर ने कहा कि इमरान खान ने विदेश मंत्री इशाक डार की उप-प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति की आलोचना की और उन्हें नवाज का ‘अग्रदूत’ करार दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसी अध्यक्ष के नाम की जल्द होगी घोषणा 
पीटीआई नेता शेर अफजल मारवत ने कहा कि लोक-लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष के चयन के लिए परामर्श जारी है। अंतिम निर्णय लेकर जल्द घोषणा की जाएगी। मारवत का नाम भी इस पद के लिए चर्चा में है।  

बातचीत कब और किस माहौल में होगी, पहले से तय किया जाना चाहिए 
रविवार को खबर आई कि क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान ने अपनी पार्टी को सेना और राजनीतिक विरोधियों के साथ बातचीत के लिए हरी झंडी दे दी है। हालांकि, पीटीआई संस्थापक ने यह स्पष्ट कर दिया कि किसी भी बातचीत को नियम के अनुसार चलना चाहिए। उन्होंने कहा, बातचीत कैसे होगी और किस माहौल में होगी, यह पहले तय किया जाना चाहिए। उसके बाद ही जो हितधारक हैं, उनसे बातचीत का रास्ता साफ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed