फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protests Begin In Mexico as Young Girls Are Being Sold for money as brides by their parents

मैक्सिको: पैसों के लिए बच्चियों को बेच देते हैं माता-पिता, सालों से चली आ रही प्रथा का अब हो रहा विरोध

Fri, 28 May 2021 08:33 AM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 28 May 2021 08:33 AM IST
सार

मैक्सिको के ग्युरेरो में काफी पुरानी परंपरा के तहत यहां के माता-पिता अपनी बच्चियों को कम उम्र में ही पैसों के लिए बेच देते हैं। वे उनकी पैसों के लिए शादी करा देते हैं। हालांकि, बरसों से चली आ रही इस प्रथा के खिलाफ अब लोग आवाज उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Protests Begin In Mexico as Young Girls Are Being Sold for money as brides by their parents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

मैक्सिको के ग्युरेरो राज्य में एक अजीब प्रचलन है। यहां घर की बेटियों को कम उम्र में बतौर दुल्हन रुपयों के बदले बेच दिया जाता है। माता-पिता महज डेढ़ लाख रुपयों के लिए अपनी मासूम बच्चियों को बेचने से गुरेज नहीं करते। दक्षिण मैक्सिको के ग्युरेरो में यह प्रथा कई सालों से काबिज है, लेकिन अब कई लोग, एक्टिविस्ट व समूह इस परंपरा का विरोध करने लगे हैं।

विज्ञापन


जानवरों को बेचा जाता है इंसानों को नहीं
इस परंपरा को लेकर 23 साल की एलोइना फेलिसियानो ने कहा, ‘मुझे महज 14 साल की उम्र बेच दिया गया था। मैंने मां से गुजारिश की थी कि मुझे बेचा नहीं जाना चाहिए, लेकिन मेरी विनती बेकार गई।’ एलोइना ने आगे कहा, ‘बेचा तो जानवरों को जाता है। हम जानवर नहीं, इंसान हैं।’ 61 साल की मौरिलिया जूलियो को भी कम उम्र में बेच दिया गया था। जूलियो ने कहा, ‘लोग लड़की को खरीदने के लिए माता-पितो को सताते भी हैं। कई महिलाएं अपनी इच्छा से अपनी बेटियों को बेच देती है। वह कहती हैं कि मैं अपनी बेटी को 5,500 डॉलर से लेकर 6,000 डॉलर में बेच रही हूं, क्योंकि मुझे पैसे चाहिए, लेकिन यह सुनकर मुझे दुख होता है क्योंकि वे तो उनके ही बच्चे हैं।’
विज्ञापन


असुरक्षित हैं लड़कियां
वहीं, कुछ एक्टिविस्ट कहना है कि ग्युरेरो में आज भी दर्जनों समुदायों में इस तरह के समझौते किए जाते हैं। दुल्हन के माता-पिता 1.45 लाख रुपये से लेकर 13 लाख रुपये तक की मांग करते हैं और कम उम्र में बेचने के नाम पर बच्चियों की शादी करा देते हैं। इस मसले पर सेंटर ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑफ द माउंटेन के निदेशक एबेल बैरेरा ने कहा, ‘यहां लड़कियां बिल्कुल असुरक्षित हैं। उनका नया परिवार उन्हें घरेलू और कृषि कार्यों के साथ गुलाम बनाता है। कभी-कभी ससुराल वाले उनका यौन शोषण भी करते हैं। यहां लड़कियां वस्तु बन गई हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल 9-17 साल की लड़कियों ने 3 हजार बच्चियों को जन्मा
एक रिपोर्ट के अनुसार ग्युरेरो में पिछले साल 9 से 17 साल के बीच की लड़कियों ने तीन हजार से ज्यादा बच्चियों को जन्म दिया। उनमें से कुछ को पैसों के लिए बेच दिया गया। 29 साल के विक्टर मोरेनो ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि यह परंपरा बदल जाए, लेकिन कुछ पिता कहते हैं कि मैं जो चाहता हूं, वही करूंगा क्योंकि मेरी बेटी है। कोई मुझे यह नहीं बताएगा कि क्या करना है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed