फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protests against surge mass-tourism in Mexico City end in vandalism harassment of tourists

Mass Tourism: अत्यधिक पर्यटन का बढ़ता विरोध, मेक्सिको सिटी में हिंसक हुआ प्रदर्शन, पर्यटकों को पीटा

Sat, 05 Jul 2025 08:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 05 Jul 2025 08:38 AM IST
सार

मेक्सिकी सिटी ही नहीं बल्कि दुनिया के कई और शहरों में भी अत्यधिक पर्यटन के खिलाफ स्थानीय लोग एकजुट हो रहे हैं। ऐसे ही विरोध प्रदर्शन बार्सिलोना, मैड्रिड, पेरिस, रोम जैसे अन्य यूरोपीय शहरों में भी देखे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Protests against surge mass-tourism in Mexico City end in vandalism harassment of tourists
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अत्यधिक पर्यटन के खिलाफ दुनिया के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन बढ़ रहे हैं। मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में तो अत्यधिक प्रदर्शन के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन हिंसक हो गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और कई विदेशी पर्यटकों को भी प्रताड़ित किया। मेक्सिको सिटी में शुक्रवार को अत्यधिक पर्यटन के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे, जो देर शाम तक हिंसक हो गए।
विज्ञापन


अमेरिकी दूतावास के बाहर नारेबाजी
प्रदर्शनकारियों में कुछ नकाबपोश प्रदर्शनकारी थे, जिन्होंने हंगामा किया और मेक्सिको सिटी के कोंडेसा और रोमा जैसे पर्यटन क्षेत्रों में दुकानों की खिड़कियां और शीशे तोड़ डाले और कई दुकानों में लूटपाट भी की। इस दौरान विदेशी पर्यटकों को भी परेशान किया गया और उनके साथ हाथापाई की गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दीवारों पर लिखा 'मेक्सिको से बाहर निकल जाओ'। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Kazakhstan: उन्हें बुर्का नहीं चाहिए.. मुस्लिम बहुल कजाकिस्तान में पर्दा प्रथा के खिलाफ कदम उठा रहे राष्ट्रपति
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की बढ़ रही परेशानी
दरअसल कोरोना महामारी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने घरों से ही ऑफिस का काम किया और इस दौरान अमेरिकी लोग मेक्सिकी सिटी या यूरोप के शहरों में रहकर ऑफिस का काम करते रहे। बड़ी संख्या में लोग अभी भी मेक्सिकी सिटी में रहकर काम कर रहे हैं। इससे शहर में घरों की कीमत कई गुना बढ़ गई है और महंगाई भी बढ़ी है। शहर के होटल-रेस्तरां में भी अक्सर भीड़ दिखती है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। यही वजह है कि अब मेक्सिको सिटी के लोग अत्यधिक पर्यटन का विरोध कर रहे हैं। गौरतलब है कि मेक्सिकी सिटी ही नहीं बल्कि दुनिया के कई और शहरों में भी अत्यधिक पर्यटन के खिलाफ स्थानीय लोग एकजुट हो रहे हैं। ऐसे ही विरोध प्रदर्शन बार्सिलोना, मैड्रिड, पेरिस, रोम जैसे अन्य यूरोपीय शहरों में भी देखे जा रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed