फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   protesters throw stone at the police and set fire in court in Auckland in California America

ऑकलैंड में प्रदर्शनकारियों ने अदालत परिसर में लगाई आग, खिड़कियों के शीशे तोड़े

Mon, 27 Jul 2020 11:02 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 27 Jul 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
protesters throw stone at the police and set fire in court in Auckland in California America
नस्लीय हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Twitter

कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में प्रदर्शनकारियों ने एक अदालत परिसर में आग लगा दी, ये प्रदर्शनकारी नस्ली हिंसा के खिलाफ न्याय और पुलिस सुधार की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों की ओर पटाखे जलाकर फेंके।

विज्ञापन



ऑकलैंड पुलिस विभाग के प्रवक्ता अधिकारी जॉना वाटसन ने बताया कि करीब 700 प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। शनिवार रात में शुरुआत में यह मार्च शांतिपूर्ण था, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने खिड़कियां तोड़ी और पुलिसकर्मियों की ओर पटाखे फेंके।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में कई स्थानों पर आग लगाए जाने की घटनाएं सामने आईं। अलमेडा काउंटी सुपिरियर अदालत में भी आग लगाई गई लेकिन उस पर जल्दी काबू पा लिया गया।

वाटसन ने कहा कि पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। प्रदर्शनकारियों और अधिकारियों के घायल होने की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है और न ही तोड़फोड़ में हुए नुकसान के बारे में अभी कोई जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑकलैंड की मेयर लिबी स्काफ ने रविवार को एक बयान में चेतावनी दी कि ट्रंप प्रदर्शनों को काबू करने के लिए संघीय एजेंटों को शहर में भेजे जाने के कदम को सही ठहराने के लिए इस तोड़फोड़ का इस्तेमाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed