{"_id":"62cc7fe50bdbd960791b0f91","slug":"protest-over-stopping-withdrawal-of-depositors-cash-in-chinese-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"China Protest : बैंकों में जमाकर्ताओं की नकदी की निकासी रोकने पर विरोध प्रदर्शन, अफसरों के खिलाफ बैनर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
China Protest : बैंकों में जमाकर्ताओं की नकदी की निकासी रोकने पर विरोध प्रदर्शन, अफसरों के खिलाफ बैनर
Tue, 12 Jul 2022 01:24 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी बीजिंग।
एजेंसी बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:24 AM IST
सार
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन था। सोशल मीडिया पर हेनान अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार और हिंसा की निंदा करने वाले बैनर भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जीरो कोविड नीति की नाकामी के चलते इन दिनों चीन के छोटे बैंकों को कई आरोपों और मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण हेनान प्रांत के चार गांवों के बैंकों में जमा रकम वापसी की मांग को लेकर झेंग्झौ शाखा के बाहर हजारों जमाकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बैंक पर जमाकर्ताओं की नकद निकासी रोकने का आरोप है जिससे हजारों छोटे बचतकर्ता परेशान हैं। जमाकर्ताओं ने बैंक में प्रवेश करने की कोशिश भी की लेकिन उन्हें दूसरी तरफ मौजूद कुछ अज्ञात लोगों और पुलिस ने रोका। हालांकि फिर भी कुछ प्रदर्शनकारी बैंक शाखा में घुस गए।
विज्ञापन
पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना की झेंग्झौ शाखा के बाहर करीब 3,000 जमाकर्ताओं ने उनकी रकम वापसी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन था। सोशल मीडिया पर हेनान अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार और हिंसा की निंदा करने वाले बैनर भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं से पिटाई
विरोध प्रदर्शन की जो वीडियो सोशल मीडिया पर आई है उसमें बैंक कर्मी प्रदर्शनकारियों को जबरन खदेड़ते दिख रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शन कर रही गर्भवती महिलाओं को अज्ञात लोगों द्वारा बेरहमी से पीटे जाने के दृश्य भी दिखे। हालांकि इस प्रदर्शन को बलपूर्वक दबा दिया गया।