फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Protest in front of Israeli PM Netanyahu residence becomes violent hamas israel war news updates

Israel: गाजा में बंधकों की हत्या के बाद नेतन्याहू के खिलाफ फूटा गुस्सा; पीएम ने खोली हमास की काली करतूत की पोल

Tue, 03 Sep 2024 08:06 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 03 Sep 2024 08:06 AM IST
सार

तेल अवीव में लगातार दूसरे दिन सरकार की आलोचना करते हुए हजारों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। यरुशलम में अज्जा स्ट्रीट पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू के निजी आवास के सामने सोमवार रात विरोध-प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया।

विज्ञापन
Protest in front of Israeli PM Netanyahu residence becomes violent hamas israel war news updates
छह बंधक, जिनकी गोली मारकर की गई हत्या - फोटो : एक्स/आईडीएफ

विस्तार

हमास और इस्राइल बीते 11 महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। वहीं, हमास भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का दावा है कि हमास ने छह बंधकों के सिर के पीछे गोली मारकर मार डाला। इन लोगों के शव गाजा से बरामद किए गए। बंधकों की मौत से पूरे इस्राइल में गुस्सा भड़क गया है। यहां के लोग लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।  

विज्ञापन


नेतन्याहू के घर के सामने हुआ प्रदर्शन
तेल अवीव में सोमवार को लगातार दूसरे दिन सरकार की आलोचना करते हुए हजारों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। यरुशलम में अज्जा (गाजा) स्ट्रीट पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू के निजी आवास के सामने सोमवार रात विरोध-प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। इस्राइल पुलिस ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया। पुलिस के सहयोग के बिना सड़कों पर मार्च करने की कोशिश की गई और कुछ प्रदर्शनकारियों ने लगाए गए बैरिकेड तथा पुलिसकर्मियों से भिड़ने की कोशिश की। 
विज्ञापन


पीएम ने मांगी माफी
हालांकि विरोध-प्रदर्शन के बीच, पीएम नेतन्याहू ने बंधकों को बचाने में सक्षम नहीं होने के लिए माफी मांगी, लेकिन एक साथ रहने की अपील भी की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हमास पर अधिक दबाव डालने का आह्वान किया ताकि युद्ध को समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा, 'हम हमेशा हां कहते हैं, वे हमेशा नहीं कहते हैं, लेकिन उन्होंने इन लोगों की हत्या भी की है और अब हमें हमास पर अधिकतम दबाव की जरूरत है। हमास को रियायतें देनी होंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष विराम वार्ता में रियायतें देने से इनकार
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि इस्राइल गाजा युद्ध विराम वार्ता में रियायतें देकर जवाब देगा। उन्होंने कहा कि इन हत्यारों ने हमारे छह बंधकों को मार डाला, उन्होंने उनके सिर में पीछे से गोली मारी। वहीं, दूसरी ओर, बंधकों की हत्या से पूरे इस्राइल में शोक के साथ-साथ गुस्से की लहर फैल गई है। नागरिकों ने बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए समझौता न करने के कारण सरकार के प्रति गुस्सा जाहिर किया।


इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि गाजा पट्टी से उनके शव बरामद होने से कुछ समय पहले छह बंधकों को करीब से गोली मारी गई थी।



सात अक्तूबर को हुए हमले का किया था नेतृत्व
सात अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइल में हुए आतंकवादी हमले में 12 सौ लोग मारे गए थे और लगभग ढाई सौ लोगों को बंधक बनाया गया था। हमास के जिस समूह ने इस्राइल पर हमला किया था, उसका नेतृत्व याह्या सिनवर ने ही किया था। इसके बाद इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई की, जो अभी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed