{"_id":"5ef853178ebc3e42c3174d9a","slug":"protest-in-america-shooting-in-the-park-of-kentucky-who-is-center-of-protest-one-person-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: प्रदर्शन का केंद्र बने केंटुकी में पार्क में हुई गोलीबारी, एक व्यक्ति घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: प्रदर्शन का केंद्र बने केंटुकी में पार्क में हुई गोलीबारी, एक व्यक्ति घायल
Sun, 28 Jun 2020 01:51 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, लुइसविले
पीटीआई, लुइसविले
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 28 Jun 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अमेरिका में केंटुकी राज्य के लुइसविले में एक पार्क में शनिवार रात गोलीबारी हुई जहां प्रदर्शनकारी ब्रेओना टेलर की मौत के विरोध में एकत्रित हुए थे। लुइसविले मेट्रो पुलिस ने एक बयान में बताया कि जेफरसन स्क्वेयर पार्क में गोलियां चलने की सूचना रात करीब नौ बजे मिली।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आए वीडियो में एक व्यक्ति पार्क में गोलियां चलाते दिखता है और एक व्यक्ति खून से लथपथ जमीन पर पड़ा दिखाई देता है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए अधिक से अधिक सूचना जुटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
अभी गिरफ्तारियों, संदिग्धों और पीड़ितों की पहचान तथा उनकी उम्र के बारे में कोई सूचना उपलब्ध नहीं है। टेलर और जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस के हाथों हुई मौत के बाद शहर में यह पार्क प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन