{"_id":"5f41f1e88ebc3e4103684484","slug":"protest-at-out-side-of-pm-benjamin-netanyahu-residence-in-jerusalem-israel","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल में प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू के आवास के बाहर फिर किया विरोध-प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइल में प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू के आवास के बाहर फिर किया विरोध-प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
Sun, 23 Aug 2020 10:04 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जेरूसलम
पीटीआई, जेरूसलम
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
इस्राइल में प्रदर्शन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के विरोध में देश भर में लंबे समय से प्रदर्शन चल रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर इकट्ठा हुए और विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है इसलिए वह पद से हट जाएं। इसके अलावा कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर शुरुआत में प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाने के बाद फिर से मामले बढ़ने से भी जनता में रोष है।
विज्ञापन
शनिवार को प्रदर्शन मंगलवार को समाप्त हो रही उस मांग की समय सीमा के पहले हुए हैं, जिसमें कहा गया है कि गठबंधन सरकार को एक बजट योजना पर सहमत होना होगा या नए चुनाव कराने होंगे। प्रदर्शनकारियों ने वैकल्पिक मार्गों से जाने की पुलिस की सलाह की अनदेखी की और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बाल्फोर मार्ग पर स्थित नेतन्याहू के आवास तक पहुंचने का प्रयास किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के आवास के बाहर बड़े गुब्बारे लगाए जिनमें नेतन्याहू और उनके विरोधी से गठबंधन सहयोगी बने ‘ब्लू एंड व्हाइट पार्टी’ के बेन्नी गैन्ट्ज के चेहरे बने हुए थे। इसके अलावा उन्होंने देश के झंडे और काले झंडे लहराए।
बता दें कि, नेतन्याहू पद से हटने की मांग को पहले ही खारिज कर चुके हैं। उनका कहना है कि ये प्रदर्शनकारी वामपंथियों और मीडिया के इशारे पर काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि तीन लंबी जांचों के बाद नेतन्याहू पर पिछले साल भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और विश्वास भंग करने के आरोप लगाए गए थे। जनवरी में, मामले की सुनवाई गवाहों के बयान लेने के चरण में पहुंच जाएगी।