{"_id":"605e9070a7a84758753bd515","slug":"protest-against-prime-minister-narendra-modi-visit-in-bangladesh-four-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश दौरा: प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का विरोध, हिंसक झड़पों में चार लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश दौरा: प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का विरोध, हिंसक झड़पों में चार लोगों की मौत
Sat, 27 Mar 2021 07:25 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, ढ़ाका
पीटीआई, ढ़ाका
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 27 Mar 2021 07:25 AM IST
सार
- प्रदर्शनकारियों ने ब्राह्मणबरिया जिले में रेलवे स्टेशन के कार्यालयों में भी आग लगा दी
विज्ञापन
बांग्लादेश में पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के विरोध में शुक्रवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मोदी बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जश्न के मौके पर यहां आए हैं।
चटगांव जिले में एक मशहूर मदरसे के छात्रों तथा इस्लामी समूह के सदस्यों की पुलिस के साथ झड़प के बाद इन लोगों की मौत हुई। चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक पुलिस अधिकारी अलाउद्दीन तालुकदार ने पत्रकारों से कहा कि पांच लोगों को घायल होने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से चार की मौत हो गई।
स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार, इस्लामी समूह हिफाजत-ए-इस्लाम के सदस्यों ने चटगांव के हथाजारी इलाके में पुलिस थानों समेत सरकारी भवनों पर हमला किया, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
अधिकारियों और चश्मदीदों ने बताया कि ढाका की मुख्य मस्जिद के निकट प्रदर्शनकारियों के समूहों के बीच झड़प हो गई तथा पुलिस ने आंसू गैस और रबड़ की गोलियों से भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।
प्रदर्शनकारियों ने ब्राह्मणबरिया जिले में रेलवे स्टेशन के कार्यालयों में भी आग लगा दी, जिसके चलते ट्रेनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हुई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन