फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   prosecuters received threat of death in case of mob lynching of Sr Lankan national news in Hindi

पाकिस्तान: श्रीलंका के नागरिक की भीड़ ने कर दी थी हत्या, दोषियों को मिली सजा तो मुकदमा लड़ने वालों को जान से मारने की धमकी

Tue, 19 Apr 2022 09:38 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 19 Apr 2022 09:38 PM IST
सार

पुलिस को शक है कि चरमपंथी इस्लामवादी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) से जुड़ा कोई शख्स धमकी भरे पत्र भेजने के पीछे शामिल हो सकता है।

विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान में श्रीलंका के एक नागरिक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या के मामले में अभियोजन दल को संभवत: चरमपंथी इस्लामवादियों से जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में एक आतंकवाद निरोधक अदालत ने सोमवार को छह लोगों को मौत की और 81 अन्य को अलग-अलग कैद की सजा सुनाई।

विज्ञापन


आतंकवाद निरोधक अदालत लाहौर की न्यायाधीश नताशा नसीम ने श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमारा की पीट-पीटकर हत्या और ईशनिंदा के आरोप में सोमवार को छह मुख्य संदिग्धों को मौत की सजा सुनाई थी। उन्होंने नौ लोगों को उम्रकैद, एक को पांच साल कैद और 72 अन्य को दो-दो साल कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन


पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया, ‘अभियोजन पक्ष के सदस्यों- वकीलों अब्दुर रऊफ वाटू, असमतुल्ला खान, असगर अली, जाहिद सरफराज खान, नदीम सरवर और उमर फारूक को अज्ञात लोगों से धमकी भरे खत मिले हैं कि कुमारा हत्याकांड के संदिग्धों को सजा सुनाए जाने के मद्देनजर वे और उनके परिजन सुरक्षित नहीं रहेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में लिखा है, ‘हमारे कार्यकर्ताओं ने एक ईशनिंदक को जहन्नुम भेजकर शानदार काम किया है। अगर हमारे कार्यकर्ताओं को सजा दी जाती है तो तुम और तुम्हारे परिवार महफूज नहीं रहेंगे।’

धमकी के पीछे तहरीक-ए-लब्बैक का हो सरका है हाथ
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि चरमपंथी इस्लामवादी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) से जुड़ा कोई शख्स धमकी भरे पत्र भेजने के पीछे शामिल हो सकता है।


टीएलपी के समर्थकों समेत 800 से अधिक लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर एक कपड़ा कारखाने पर हमला कर दिया था और उसके महाप्रबंधक प्रियंता कुमारा (47) की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। भीड़ ने कुमारा के शरीर को जला भी दिया था।

उनका आरोप था कि कुमारा ने लाहौर से करीब 100 किलोमीटर दूर सियालकोट जिले में तीन दिसंबर, 2021 को कुरान की आयतें लिखे एक पोस्टर को हटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed