{"_id":"5c957163bdec22144b7ef6d9","slug":"proposal-for-suspension-of-brexit-from-eu-to-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से 22 मई तक ब्रेग्जिट स्थगित करने का प्रस्ताव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से 22 मई तक ब्रेग्जिट स्थगित करने का प्रस्ताव
Sat, 23 Mar 2019 05:06 AM IST
संदीप भट्ट
वल्ड डेस्क ,अमर उजाला
वल्ड डेस्क ,अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 23 Mar 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
यूरोपीय संघ (प्रतीकात्मक)
ब्रेग्जिट के लिए कुछ और समय दिए जाने को लेकर यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे के बीच सहमति बन गई है। ईयू के नेताओं ने कहा कि अगर ब्रिटिश सांसद ब्रेग्जिट संबंधी समझौते को अगले सप्ताह मंजूरी दे देते हैं तो ब्रेग्जिट के लिए 22 मई तक इंतजार किया जा सकता है। यदि हाउस ऑफ कॉमन्स पहले दो बार की तरह इस बार भी समझौते को खारिज कर देता है। साथ ही ब्रिटेन इस साल यूरोपीय संघ चुनाव में भाग लेने का फैसला नहीं करता है तो ब्रेग्जिट 12 अप्रैल को होगा। बता दें कि ब्रिटेन को ईयू से 29 मार्च को अलग होना था।
विज्ञापन
ईयू परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने कहा, 23 से 26 मई तक होने वाले चुनाव में भाग लेने के लिए कानून बनाने की खातिर ब्रिटेन को समय चाहिए। वहीं टेरीजा मे ने कहा, मेरा मानना है कि ईयू छोड़ने के लिए मतदान के बाद ब्रिटेन के लोगों से इन चुनावों में भाग लेने के लिए पूछना गलत होगा। ईयू के नेताओं ने कहा कि 29 मार्च की समयसीमा समाप्त हो गई है और 12 अप्रैल नई समयसीमा होगी।
विज्ञापन