फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   professor alexander chucalin resigned from the ethics council of health ministry against Russian vaccine

पहली कोरोना वैक्सीन बनाने का रूस का दावा विवादों में, स्वास्थ्य मंत्रालय के वैज्ञानिक ने दिया इस्तीफा

Fri, 14 Aug 2020 06:57 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 14 Aug 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
professor alexander chucalin resigned from the ethics council of  health ministry against Russian vaccine
professor alexander chucalin - फोटो : अमर उजाला

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा कोरोना की पहली वैक्सीन बनाने की घोषणा के बाद रूस के वरिष्ठ श्वांस रोग विशेषज्ञ प्रो. एलेक्जेंडर चुचैलिन ने रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय की एथिक्स काउंसिल से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि ‘स्पूतनिक वी’ वैक्सीन का पंजीकरण न रोक पाने के बाद उन्होंने ये कदम उठाया है। प्रो. एलेक्जेंडर वैक्सीन की सुरक्षा और असर पर सवाल उठाते हैं। यही नहीं उन्होंने वैक्सीन बनाने वाली संस्था गमालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक व रूसी सेना में वरिष्ठ वायरोलॉजिस्ट कर्नल प्रो. सर्जी बोरिसेविक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इन दो लोगों ने एकेडमिक्स और मानकों को दरकिनार कर दुनिया की पहली वैक्सीन बनाने की घोषणा की पृष्ठभूमि तैयार की है। प्रो. एलेक्जेंडर ने ही रूस में रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ पल्मोनोलॉजी को खड़ा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रोफेसर का सवाल...क्या सभी मानक पूरे किए?

प्रो. एलेक्जेंडर ने दोनों वैज्ञानिकों पर सवाल उठाते हुए उनसे पूछा है कि ‘क्या आप लोगों ने सभी मानक को पूरा किया है जो रूस के सांविधानिक कानून में है और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय ने तैयार किया है’।

उन्होंने कहा है कि ऐसे किसी मानक का पालन नहीं हुआ है जिससे ये कहा जा सके की टीका हानिकारक नहीं हो सकता है। वे कहते हैं ‘वैक्सीन को लेकर गैर जिम्मेदाराना बयानों से मैं आहत हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed