फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Private plane carrying three people meets accident in California, rescue teams busy searching for passengers

US: कैलिफोर्निया में तीन लोगों को ले जा रहा निजी विमान हादसे का शिकार, यात्रियों की तलाश में जुटे बचाव दल

Sun, 27 Jul 2025 10:41 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पैसिफिक ग्रोव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पैसिफिक ग्रोव Published by: बशु जैन Updated Sun, 27 Jul 2025 10:41 PM IST
सार

छोटे विमान बीच 95-बी55 बैरन ने स्थानीय समयानुसार रात 10:11 बजे सैन कार्लोस हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। पैसिफिक ग्रोव के तट के पास विमान के इंजन की तेज आवाज और पानी में छपाके की आवाज सुनी गई। इसके बाद विमान का कुछ पता नहीं चला। 

विज्ञापन
Private plane carrying three people meets accident in California, rescue teams busy searching for passengers
हवाई जहाज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

कैलिफोर्निया के तटीय शहर पैसिफिक ग्रोव में तीन लोगों को लेकर जा रहा छोटा निजी विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बचाव दलों ने विमान में सवार लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फ्लाइटअवेयर डॉट कॉम के उड़ान ट्रैकिंग डाटा के अनुसार एक छोटे विमान बीच 95-बी55 बैरन ने स्थानीय समयानुसार रात 10:11 बजे सैन कार्लोस हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। आखिरी बार उसे रात 10:37 बजे मॉन्टेरी के पास देखा गया। लोगों ने पैसिफिक ग्रोव के तट के पास विमान के इंजन की तेज आवाज और पानी में छपाके की आवाज सुनी। तट पर मौजूद लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा बहता हुआ देखा। तटरक्षक अधिकारियों का अनुमान है कि विमान तट से लगभग 183 से 274 मीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जवाबी टैरिफ से देशों को नहीं मिलेगी राहत, अमेरिकी वाणिज्य सचिव बोले- एक अगस्त के बाद नहीं बढ़ेगी समयसीमा
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकालीन अधिकारियों ने शनिवार रात को विमान रडार के गायब होने की चेतावनी और निवासियों से 911 कॉल प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की। अमेरिकी तट रक्षक और कैलिफोर्निया का वानिकी और अग्नि सुरक्षा विभाग ने दुर्घटना और खोज प्रयास किया। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इसकी जांच करेगा।

ये भी पढ़ें: कांगो में चर्च पर इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों का हमला, दुकानों पर भी आग लगाई; 21 लोगों की मौत

विमान के लैंडिंग गियर में लग गई थी आग
शनिवार को अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट पर अमेरिकन एयरलाइंस की मियामी जाने वाली फ्लाइट AA-3023 के लैंडिंग गियर में आग लग गई थी। विमान में 173 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे। बोइंग 737 मैक्स 8 विमान टेकऑफ की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी के कारण धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। डेनवर एयरपोर्ट प्रशासन और फायर डिपार्टमेंट की टीम को तुरंत अलर्ट किया गया। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed