{"_id":"5f3efd3d8ebc3e3cc621c0a7","slug":"priti-patel-starts-campaign-in-london-to-provide-relief-to-victims-of-windsor-immigration-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीति पटेल ने चालू किया विंडरश आव्रजन घोटाला पीड़ितों को राहत देने का अभियान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प्रीति पटेल ने चालू किया विंडरश आव्रजन घोटाला पीड़ितों को राहत देने का अभियान
Fri, 21 Aug 2020 04:16 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 21 Aug 2020 04:16 AM IST
विज्ञापन
प्रीति पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल की ब्रिटिश गृह मंत्री प्रीति पटेल ने बृहस्पतिवार को एक नया अभियान चालू किया। यह अभियानविंडरश आव्रजन घोटाला पीड़ितों की सरकारी सहायता और मुआवजे तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया है। पटेल राष्ट्रमंडल देशों के हजारों लोगों को नागरिकता अधिकार से वंचित करने वाले इस घोटाले के लिए पहले ही सरकार की तरफ से औपचारिक माफी मांग चुकी हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने कहा, वह दो साल पहले हुए इस घोटाले को ध्यान में रखकर अपने गृह कार्यालय विभाग में बदलाव की मुहिम चलाने की इच्छुक हूं। यह घोटाला आव्रजन नियमों के सख्त होने तक दूसरे विश्वयुद्ध के कारण ब्रिटेन में श्रमिकों की कमी पूरा करने को लाए गए बहुत सारे भारतीयों समेत राष्ट्रमंडल देशों के नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बना था।
विज्ञापन
इसका परिणाम ब्रिटेन में वैध प्रवेश व बसने के पर्याप्त दस्तावेजों की कमी के चलते जबरन निर्वासित किए जाने या अन्य बहुत सारे नागरिकता अधिकारों से वंचित करने जैसे बहुत सारे ऐतिहासिक मामलों के तौर पर सामने आया।
विज्ञापन
पटेल ने कहा, मैं बदलाव की मुहिम चला रही हूं ताकि आश्वस्त किया जा सके कि ऐसा दोबारा नहीं हो सकता। यह आवश्यक है कि विंडरश के कारण प्रभावित होने वाले लोगों को सहयोग और मुआवजा मिल पाए, जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा, इसके लिए अक्तूबर के मध्य तक चलने वाले अभियान पर 7.5 लाख पाउंड खर्च किए जाएंगे।
क्या है विंडरश
विंडरश जनरेशन पुरानी ब्रिटिश उपनिवेशों के उन लोगों को कहा जाता है, जो ब्रिटेन में 1973 से पहले आए थे। इनमें ज्यादातर संख्या जमैका और अन्य कैरेबियाई देशों की है, जो 22 जून, 1948 को एंपायर विंडरश जहाज में सवार होकर ब्रिटेन आए थे। उस दौर के भारतीय और अन्य दक्षिण एशियाई प्रवासियों को भी विंडरश जनरेशन ही माना जाता है।
इन लोगों को ब्रिटेन में रहने और काम करने के लिए बार-बार कानूनी नवीनीकरण की आवश्यकता पड़ती है। अब ब्रिटिश सरकार ने इन लोगों की पहचान की पुष्टि कर उन्हें स्थायी नागरिकता दस्तावेज देने की मुहिम चल रही है। गृह विभाग के मुताबिक, अभी तक 12 हजार लोगों को दस्तावेज दिए जा चुके हैं, जिनमें 1400 भारतीय नागरिक भी हैं।