फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince Philip buried: the coffin carried in a self-designed Land Rover, the Queen is dressed in a black dress

प्रिंस फिलिप पंचतत्व में विलीन: खुद की डिजाइन की गई लैंड रोवर में ले जाया गया ताबूत, महारानी ने पहनी काली ड्रेस

Sat, 17 Apr 2021 10:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 17 Apr 2021 10:03 PM IST
सार

  • प्रिंस चार्ल्स, राजकुमारी एने, प्रिंस एडवर्ड, प्रिंस विलियम व हैरी मौजूद थे
  • विंडसर कैसल में दफनाया गया ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग को
  • कोरोना प्रोटोकॉल के कारण सिर्फ 30 लोग शरीक हुए
  • पीएम जॉनसन समेत लाखों लोगों ने टीवी पर देखी अंत्येष्टि

विज्ञापन
Prince Philip buried: the coffin carried in a self-designed Land Rover, the Queen is dressed in a black dress
अंत्येष्टि में शरीक हुए प्रिंस चार्ल्स, प्रिंस आफ वेल्स, प्रिंसेस ऐने, व शाही परिवार के अन्य सदस्य - फोटो : pti

विस्तार

ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप का शनिवार को विंडसर कैसल में दफना दिया गया। अंतिम संस्कार में उनकी पत्नी एवं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्यों के एक छोटे समूह का नेतृत्व किया। इस मौके पर प्रिंस चार्ल्स, राजकुमारी एने, प्रिंस एडवर्ड, प्रिंस विलियम और हैरी भी शामिल थे।

विज्ञापन


एक मिनट का राष्ट्रीय मौन रखा गया
शनिवार को स्थानीय समयानुसार अपराह्न तीन बजे एक मिनट के राष्ट्रीय मौन के साथ आधिकारिक रूप से विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में आधिकारिक रूप से शुरू हुआ यह समारोह बिना किसी उपदेश के एक धार्मिक कार्यक्रम जैसा रहा जो ड्यूक ने खुद चाहा था। बीते शुक्रवार को 99 साल की उम्र में प्रिंस फिलिप का निधन हो गया था।

विज्ञापन

अंतिम संस्कार की रस्म पर ड्यूक ने दी थी सहमति
बकिंघम पैलेस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अंतिम संस्कार की व्यवस्था पर अपने जीवनकाल में ही ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग ने सहमति जताई थी जिसमें ड्यूक के सैन्य प्रभाव व व्यक्तित्व की झलक मिलती है। समारोह के अंत में ड्यूक का ताबूत उनके अंतिम आराम स्थल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बेंटले कार में सवार थीं एलिजाबेथ

एलिजाबेथ ने इस दौरान काली ड्रेस पहन रखी थी और वह शवयात्रा में राजकीय बेंटले कार में सवार थी। उनके पीछे राजपरिवार के अन्य सदस्य पैदल चल रहे थे। चैपल पहुंचने पर एलिजाबेथ महामारी के चलते भौतिक दूरी संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वहां बैठीं। फिलिप के अंतिम संस्कार के समय विंडसर के डीन ने कहा, 'हम साहस, भाग्य और विश्वास के जरिये हमारी महारानी, राष्ट्र और राष्ट्रमंडल की सेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा से प्रेरित हैं।'


 

महारानी ने जारी की पुरानी तस्वीर

महारानी ने अपने पति के अंत्येष्टि के दिन की शुरुआत स्कॉटलैंड में अपने दिवंगत पति के पास घास पर बैठे हुए ली गई एक तस्वीर जारी कर की। एलिजाबेथ (94) की 73 साल पहले फिलिप से शादी हुई थी और उन्होंने उन्हें अपनी ताकत करार दिया था।

मास्क के साथ दूरी का रखा पूरा खयाल
राजपरिवार के किसी भी सदस्य ने अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में ड्यूक के बारे में कुछ नहीं कहा और समूचे कार्यक्रम में सिर्फ 30 लोग शामिल हुए। उन्होंने मास्क लगाने के साथ ही शारीरिक दूरी के नियमों का पालन भी किया।

ताबूत पर रॉयल नौसेना की टोपी व तलवार रखी गई

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी हजारों अन्य लोगों की तरह टीवी पर यह कार्यक्रम देखा। अधिकारियों ने बताया कि ताबूत पर फिलिप की रॉयल नौसेना की टोपी और तलवार पुष्प चक्र के साथ रखी थी। सेना की ग्रेनेडियर्स गार्ड रेजिमेंट के जवानों का दस्ता उनके ताबूत को हॉल में लेकर पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed