फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince Harry met his father King Charles III after more than a year, had tea with him

Prince Harry: 19 माह बाद पिता किंग चार्ल्स से मिले प्रिंस हैरी; क्लेरेंस हाउस में साथ में ली चाय की चुस्कियां

Thu, 11 Sep 2025 01:04 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 11 Sep 2025 01:04 AM IST
सार

प्रिंस हैरी और किंग चार्ल्स की पिछली मुलाकात फरवरी 2024 में हुई थी, जब हैरी को पता चला था कि उनके पिता कैंसर से पीड़ित हैं। यब खबर मिलने पर वह तुरंत लंदन आए थे।

विज्ञापन
Prince Harry met his father King Charles III after more than a year, had tea with him
किंग चार्ल्स और प्रिंस हैरी - फोटो : एएनआई

विस्तार

ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी ने बुधवार को अपने पिता किंग चार्ल्स तृतीय से लंदन स्थित क्लेरेंस हाउस में मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात करीब 19 महीने बाद हुई। इस दौरान दोनों ने साथ में चाय भी पी। बुधवार को प्रिंस हैरी को क्लेरेंस हाउस के गेट से अंदर जाते देखा गया। इससे पहले वह इम्पीरियल कॉलेज लंदन के 'सेंटर फॉर ब्लास्ट इंजरी स्टडीज' में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


क्वीन की पुण्यतिथि पर पहुंचे हैरी
ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी सोमवार को महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की तीसरी पुण्यतिथि पर ब्रिटेन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई चैरिटी संगठनों के कार्यक्रमों में भी भाग लिया।
विज्ञापन


पिछले साल कैंसर का पता चलने के बाद की थी मुलाकात 
प्रिंस हैरी और किंग चार्ल्स की पिछली मुलाकात फरवरी 2024 में हुई थी, जब हैरी को पता चला था कि उनके पिता कैंसर से पीड़ित हैं। यब खबर मिलने पर वह तुरंत लंदन आए थे। उस समय उनकी मुलाकात लगभग 45 मिनट की हुई थी, जिसके बाद किंग चार्ल्स  इलाज के लिए सैंड्रिंघम स्थित कंट्री एस्टेट चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रिंस हैरी और उनके पिता किंग  चार्ल्स के बीच लंबे समय से दूरियां बनी हुई है। हालांकि बीते साल फरवरी में अपने पिता से आखिरी मुलाकात के बाद हैरी ने सुलह के संकेत दिए थे। उन्होंने एक साक्षात्कार में किंग चार्ल्स  के कैंसर से पीड़ित होने की बात करते हुए कहा था कि सुरक्षा संबंधी बातों के कारण पिता मुझसे नाराज हैं, और मुझे नहीं पता कि उनके पास कितना वक्त और शेष है, ऐसे में मैं उनसे सुलह करना चाहता हूं। 


2020 से रिश्तों में तनाव
हैरी अपनी पत्नी मेगन और अपने दो बच्चों के साथ घर छोड़कर साल 2020 में कैलिफोर्निया चले गए थे। उस समय से पिता और पुत्र के बीच संबंध खराब होने लगे थे। हालांकि, कैलिफोर्निया जाने के बाद भी वह बीच-बीच में ब्रिटेन आते रहते हैं। साल 2022 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यहां आए थे। उसके बाद वह अपने पिता के राज्याभिषेक में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed