फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince Harry and Meghan Merkle stop over to meet Queen Elizabeth Second while going to Hague for Invictus Games news in Hindi

ब्रिटेन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मिले प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल, दो साल बाद की दादी से मुलाकात

Fri, 15 Apr 2022 03:43 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 15 Apr 2022 03:43 PM IST
विज्ञापन
Prince Harry and Meghan Merkle stop over to meet Queen Elizabeth Second while going to Hague for Invictus Games news in Hindi
मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल अमेरिका से ब्रिटेन पहुंचे हैं। यहां उन्होंने गुरुवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मुलाकात की। यह शाही जोड़ा साल 2020 में ब्रिटिश रायल्टी को त्यागते हुए अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने लगा था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय प्रिंस हैरी की दादी मां हैं। हैरी और मेगन दो साल से उनसे नहीं मिले थे।

विज्ञापन


गुरुवार को हेग जाते समय दोनों ने महारानी से मिलने का फैसला किया था। हेग में प्रिंस हैरी के नेतृत्व में इस सप्ताहांत पर इन्विक्टस गेम्स समारोह का आयोजन होना है। इससे पहले मार्च में हैरी के प्रवक्ता ने पुष्टि की थी कि वह अपने दादा प्रिंस फिलिप की मेमोरियल सेवा में शामिल नहीं होंगे, लेकिन महारानी से वह जल्द ही मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन


37 वर्षीय प्रिंस हैरी ब्रिटेन के गृह कार्यालय के खिलाफ एक दावा ला रहे हैं। यह कदम उन्होंने यह बताए जाने के बाद उठाया है कि उन्हें अब खुद की ओर से भुगतान करने की पेशकश के बावजूद, अमेरिका से ब्रिटेन आने पर उन्हें यहां व्यक्तिगत सुरक्षा की पहले जैसी सुविधा नहीं प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को ब्रिटेन लाना चाहते हैं प्रिंस हैरी, लेकिन ये है समस्या
प्रिंस हैरी के कानूनी प्रतिनिधि ने कहा कि हैरी अपने बच्चों आर्ची (2) और 10 महीने की बेटी लिलिबेट को यहां लाना चाहते हैं, लेकिन वह और उनका परिवार ब्रिटेन नहीं लौट सकता क्योंकि यह बहुत खतरनाक है। प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल नीदरलैंड्स में इन्विक्टस गेम्स में शामिल होने जा रहे हैं, जिसका आयोजन 16 से 22 अप्रैल तक होना है।


खेल समारोह के दौरान वहां एक फिल्म क्रू भी शाही जोड़े से मुलाकात करने वाली है। यह क्रू नेटफ्लिक्स के लिए एक सीरीज 'हार्ट ऑफ इन्विक्टस' के एक हिस्सा का यहां फिल्मांकन करेगी। प्रिंस हैरी ने इन खेलों को पूरी दुनिया में घायल या बीमार सैन्य अधिकारियों और पूर्व सैनिकों की मदद और उनके पुनर्वास में सहायता करने के तौर पर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed