फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince Harry and Meghan Markle to Step Back as Senior Royals

प्रिंस हैरी और मेगन छोड़ेंगे ब्रिटेन का शाही पद, सकते में राजपरिवार

Thu, 09 Jan 2020 08:41 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 09 Jan 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
Prince Harry and Meghan Markle to Step Back as Senior Royals
prince harry and meghan

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस हैरी ने एलान किया है कि वो और उनकी पत्नी मेगन मर्केल खुद को राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य की भूमिका से अलग कर रहे हैं। प्रिंस ने कहा है कि वह अब खुद को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए काम करेंगे। ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स द्वारा लिए गए इस फैसले से ब्रिटेन का राजपरिवार सकते में आ गया है। 

विज्ञापन


प्रिंस हैरी और मेगन ने एक बयान जारी कर कहा कि वे दोनों अब ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिकी में अपना समय व्यतीत करेंगे। बताया गया है कि शाही जोड़े ने इस घोषणा से पहले शाही परिवार के किसी सदस्य से कोई सलाह मशविरा नहीं किया था और उनके इस फैसले से शाही परिवार काफी निराश है। 
विज्ञापन


प्रिंस हैरी और मेगन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा बयान जारी कर कहा कि कई महीनों तक विचार विमर्श के बाद ही उन्होंने ये फैसला किया है। बयान में शाही जोड़े ने कहा कि हमलोग शाही परिवार के सदस्य की हैसियत से हटना चाहते हैं और खुद को आर्थिक रूप से आजाद होने के लिए काम करना चाहते हैं। लेकिन इसके साथ ही महारानी को हमारा समर्थन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वो दोनों अब ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिकी दोनों जगह रहकर अपना समय व्यतीत करना चाहते हैं। बयान ने उन्होंने कहा कि इस भौगोलिक संतुलन से हमें अपने बेटे को शाही तरीकों के साथ जिसमें उनका जन्म हुआ था, पालने में मदद मिलेगी। इससे हमें समय भी मिलेगा जिससे हम जीवन के नए अध्याय पर केंद्रित हो सकेंगे और अपनी नई चैरिटेबल संस्था को लॉन्च करने का भी मौका मिलेगा। 

बता दें कि मई 2018 में हैरी और मेगन की शाही शादी हुई थी जिसके बाद दोनों को ससेक्स के ड्यूक और डचेस का खिताब दिया गया था। मई 2019 में जोड़े ने अपनी पहली संतान आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर को जन्म दिया था।

वर्तमान में हैरी (35) ब्रिटिश राज सिंहासन के लिए छटे नंबर पर हैं। मीडिया में अलकलें लगाई जा रही है कि हैरी और मेगन (38) ने कनाडा में छह हफ्ते की छुट्टी से इस महीने अपनी वापसी के बाद से सार्वजनिक जीवन से अलग होने का फैसला किया है। 


गौरतलब हो कि पिछले साल प्रिंस हैरी ने अपने बड़े भाई प्रिंस विलियम से मीडिया में आई मनमुटाव की बात मानी थी। हैरी और मेगन दोनों के कुछ ब्रिटिश अखबारों से तनावपूर्ण संबंध हैं। हैरी ने और मेगन ने बताया कि दोनों मिलकर एक चैरिटी खोलेंगे और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की दिशा पर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed