फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   prince harry and meghan markle's new home was house of indian munshi once

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल का नया घर एक जमाने में हुआ करता था भारतीय मुंशी का मकान

Sun, 02 Dec 2018 02:55 PM IST
भाषा
भाषा Updated Sun, 02 Dec 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
prince harry and meghan markle's new home was house of indian munshi once
Meghan Markle and Prince Harry

विंडसर स्थित महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का मकान फ्रोगमोर कॉटेज, जो जब प्रिंस हैरी, उनकी पत्नी मेगन मर्केल और नन्हें मेहमान का घर बनने वाला है, कभी एक भारतीय मुंशी का मकान हुआ करता था।

विज्ञापन

भारत पर महारानी विक्टोरिया के शासन के दौरान फ्रोगमोर कॉटेज उनके भारतीय विश्वासपात्र और सहयोगी अब्दुल करीम तथा उनके परिवार का घर हुआ करता था।

करीम महज 24 साल की उम्र में आगरा से लंदन गए थे। वह 1887 में महारानी विक्टोरिया को उनके शासन के 50 साल पूरे होने के अवसर पर खास मोहर तोहफे में देने गए थे। महारानी अपने भारतीय विश्वासपात्र को ‘मुंशी’ कहतीं और उनके भारतीय जुबान उर्दू सिखती थीं।
विज्ञापन


‘विक्टोरिया एंड अब्दुल : द एक्सट्राऑर्डिनरी ट्रू स्टोरी ऑफ क्वींस क्लोजेस्ट कांफिडेंट’ की लेखिका शरबनी बसु का कहना है, ‘महारानी विक्टोरिया ने इसे अब्दुल करीम को खास तोहफे के रूप में दिया था। वह अक्सर कॉटेज में जातीं और करीम तथा उनकी पत्नी के साथ चाय पीतीं। उन्होंने तमाम सुन्दर चीजों से कॉटेज को सजाया था, इसमें कई चीजें यूरोपीय राज परिवारों से मिली हुई थीं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


महारानी विक्टोरिया और उनके भारतीय मुंशी करीम के जीवन पर आधारित एक फिल्म भी बनी है। इसे अकादमी पुरस्कारों के लिए नामित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed