{"_id":"5c03a4f6bdec22419e1f47b4","slug":"prince-harry-and-meghan-markle-s-new-home-was-house-of-indian-munshi-once","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल का नया घर एक जमाने में हुआ करता था भारतीय मुंशी का मकान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल का नया घर एक जमाने में हुआ करता था भारतीय मुंशी का मकान
भाषा
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
Meghan Markle and Prince Harry
विंडसर स्थित महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का मकान फ्रोगमोर कॉटेज, जो जब प्रिंस हैरी, उनकी पत्नी मेगन मर्केल और नन्हें मेहमान का घर बनने वाला है, कभी एक भारतीय मुंशी का मकान हुआ करता था।
विज्ञापन
भारत पर महारानी विक्टोरिया के शासन के दौरान फ्रोगमोर कॉटेज उनके भारतीय विश्वासपात्र और सहयोगी अब्दुल करीम तथा उनके परिवार का घर हुआ करता था।
करीम महज 24 साल की उम्र में आगरा से लंदन गए थे। वह 1887 में महारानी विक्टोरिया को उनके शासन के 50 साल पूरे होने के अवसर पर खास मोहर तोहफे में देने गए थे। महारानी अपने भारतीय विश्वासपात्र को ‘मुंशी’ कहतीं और उनके भारतीय जुबान उर्दू सिखती थीं।
विज्ञापन
‘विक्टोरिया एंड अब्दुल : द एक्सट्राऑर्डिनरी ट्रू स्टोरी ऑफ क्वींस क्लोजेस्ट कांफिडेंट’ की लेखिका शरबनी बसु का कहना है, ‘महारानी विक्टोरिया ने इसे अब्दुल करीम को खास तोहफे के रूप में दिया था। वह अक्सर कॉटेज में जातीं और करीम तथा उनकी पत्नी के साथ चाय पीतीं। उन्होंने तमाम सुन्दर चीजों से कॉटेज को सजाया था, इसमें कई चीजें यूरोपीय राज परिवारों से मिली हुई थीं।’
विज्ञापन
महारानी विक्टोरिया और उनके भारतीय मुंशी करीम के जीवन पर आधारित एक फिल्म भी बनी है। इसे अकादमी पुरस्कारों के लिए नामित किया गया था।