फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prince Harry and Meghan Markle new home was gifted by Queen Victoria to Indian

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के नए घर का भारत से है बड़ा कनेक्शन

Mon, 03 Dec 2018 12:20 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
Prince Harry and Meghan Markle new home was gifted by Queen Victoria to Indian
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल

ब्रिटेन के विंडसर शहर में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के घर को हाल ही में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के नए घर के रूप में घोषित किया गया है। इस घर का भारत से भी कनेक्शन है। यह घर महारानी विक्टोरिया ने भारतीय व्यक्ति अब्दुल करीम को तोहफे में दिया था। ये घर ब्रिटिश राज के दौरान उन्होंने करीम को एक अच्छा भारतीय सहयोगी होने और बेहतर काम करने के लिए तोहफे के तौर पर दिया था। 

विज्ञापन


करीम को साल 1887 में महारानी ने विशेष प्रकार की मोहर भी दी थी। वह उसे अपना मुंशी कहा करती थीं। करीम की आयु उस वक्त महज 24 साल थी जब वह आगरा से इंग्लैंड गए। करीम को बेहतर काम करने के लिए तब कई तोहफों से नवाजा गया था, जिनमें से एक ये कॉटेज भी था।
विज्ञापन


महारानी खुद भी उस घर में गई थीं और करीम और उनकी पत्नी के साथ चाय पी। करीम ने घर को बहुत ही सुंदर तरीके से सझाया जिसमें यूरोपियन रॉयल्टी द्वारा उपहार में दी गई वस्तुएं भी शामिल हैं। यह बता श्रबानु बसु ने बताई है। वह 'विक्टोरिया एंड अब्दुल: द एक्सट्राऑर्डिनरी ट्रू स्टोरी ऑफ क्वीन्स क्लोसेस्ट कॉन्फिडेंट' नामक किताब की लेखिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब घर वापस ले लिया गया

इस कहानी में करीम के लिए बुरा वक्त तब आया जब महारानी विक्टोरिया की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद नए राजा एडवर्ड किंग VII ने अपनी मां के करीम को लिखे सभी खतों को करीम के घर से जब्त करने के आदेश दिए। सभी खतों को उस कॉटेज के बाहर जलाया गया और करीम को वापस भारत लौटने को कहा गया। इस कहानी को ब्रिटेन समेत दुनियाभर के लोग जानते हैं। लेखिका का कहना है कि उन खतों को तो सम्राट ने खत्म कर दिया लेकिन वह करीम के इतिहास को नहीं मिटा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed