फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prime minister shehbaz sharif launched Economic Revival Plan to improve the economy of pakistan

Pakistan: अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए द इकोनॉमिक रिवाइवल प्लान लॉन्च, जानिए कैसे पाकिस्तान को होगा फायदा

Wed, 21 Jun 2023 03:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 21 Jun 2023 03:02 AM IST
सार

पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कुछ दिन पहले बताया था कि 30 जून को आईएमएफ का लोन कार्यक्रम खत्म हो जाएगा। कार्यक्रम को दोबारा लागू करने का समय खत्म होने वाला है। पाकिस्तान का कहना है कि उन्हें अपनी अर्थव्यवस्था स्थिर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मोनेटरी फंड के 6.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर लोन की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Prime minister shehbaz sharif launched Economic Revival Plan to improve the economy of pakistan
शहबाज शरीफ - फोटो : facebook/ShehbazSharif

विस्तार

पाकिस्तान सरकार ने अपने देश की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने की योजना का खुलासा किया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर, प्रांतीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मंत्रियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सरकार ने द इकोनॉमिक रिवाइवल प्लान लॉन्च किया। 

विज्ञापन

एसआईएफसी स्थापित किया जाएगा
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के मुताबिक, पूंजी जुटाने के लिए प्लान रक्षा उत्पादन, कृषि और पशुधन, खनिज और खनन, सूचना प्रौद्योगिकी और ऊर्जा के प्रमुख क्षेत्रों में संभावनाओं को बढ़ाने में सहायक है। प्लान मित्र देशों से निवेश बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करता है। प्लान के विकास के लिए स्पेशल इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन काउंसिल (एसआईएफसी) स्थापित किया जाएगा। इसके तहत संभावित निवेशकों के लिए सिंगल विंडो इंटरफेस में काम किया जाएगा। एसआईएफसी लंबी व्यावसायिक प्रक्रियाओं को कम करेगा। नए निकाय का उद्देश्य केंद्र और प्रांतों के बीच होरिजेंटल-वर्टिकल तालमेल बनाना है। समय पर निर्णय लेने की सुविधा प्रदान करना और प्रयासों के दोहराव से बचना और त्वरित परियोजना कार्यान्वयन सुनिश्चित करना है। 

विज्ञापन

आर्थिक पुनरुद्धार की कुंजी एफडीआई
बैठक में संबोधित करते हुए प्रीमियर ने कहा कि जब उन्होंने सरकार संभाली उस वक्त देश की अर्थव्यवस्था पतन के कगार पर थी। लेकिन हमारी सरकार कड़े फैसलों के साथ इसे विकास की ओर लेकर जा रही है। प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा कि एक्सपोर्ट के आधार पर होने वाली फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट देश के आर्थिक पुनरुद्धार की कुंजी है। जनरल मुनीर ने कहा कि पाकिस्तानी सेना अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार काम कर रही है। हम सरकार के हर फैसले का समर्थन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में अब भी तनाव
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कुछ दिन पहले बताया था कि 30 जून को आईएमएफ का लोन कार्यक्रम खत्म हो जाएगा। कार्यक्रम को दोबारा लागू करने का समय खत्म होने वाला है। पाकिस्तान का कहना है कि उन्हें अपनी अर्थव्यवस्था स्थिर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मोनेटरी फंड के 6.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर लोन की आवश्यकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईएमएफ के इस कार्यक्रम को पूरा न करने वाले देशों के प्रति दुनिया में विश्वास को कम कर देगी। डार का कहना है कि पाकिस्तान में वित्तीय संकट नहीं है। पाकिस्तान डिफॉल्ट नहीं होगा। हालांकि, बाजार में अब भी दहशत है। चूंकि, पाकिस्तानी रुपया अब 308 से बढ़कर 313 रुपए प्रति डॉलर हो गया है। पाकिस्तान के रुपए की शक्ति गिरने के कारण पाकिस्तानी बाजार तनाव में है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में आए राजनीतिक खींचतान के कारण, समीक्षा को पूरा करने में गठबंधन सरकार विफल रही थी। इसके अलावा पाकिस्तान ने 10वीं-11वीं समीक्षाओं को पूरा करने में भी देरी की। डार ने शेखी बघारते हुए कहा कि हमने उन पंडितों को चौंका दिया, जिन्होंने पाकिस्तान के दिवालिया होने की भविष्यवाणी की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed