फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prime Minister Narendra Modi US visit will prove to be a major milestone for bilateral relations

US: द्विपक्षीय संबंधों के लिए मील का पत्थर साबित होगा मोदी का अमेरिका दौरा, साझेदारी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Mon, 12 Jun 2023 06:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 06:41 AM IST
सार

यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष जॉन चैंबर्स ने कहा, मैं हमेशा से भारत, उसके भविष्य व वैश्विक मंच पर उसके नेतृत्व से आर्थिक रूप से क्या हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi US visit will prove to be a major milestone for bilateral relations
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के लिए बड़ा मील का पत्थर साबित होगी। भारत व अमेरिका के बीच संबंधों का मॉडल दिखाता है कि दो रणनीतिक साझेदार कैसे सभी क्षेत्रों में एक साथ काम कर सकते हैं।
विज्ञापन


यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष जॉन चैंबर्स ने कहा, मैं हमेशा से भारत, उसके भविष्य व वैश्विक मंच पर उसके नेतृत्व से आर्थिक रूप से क्या हासिल किया जा सकता है, इसका बड़ा समर्थक रहा हूं। सिस्को के चेयरमैन एमेरिटस व जेसी2 वेंचर्स के संस्थापक चैंबर्स ने कहा कि भारत व अमेरिका दुनिया के सबसे मजबूत रणनीतिक साझेदार हो सकते हैं। यह साझेदारी न केवल दोनों देशों के बीच कारोबार, बल्कि भारत के 28 राज्यों व केंद्र-शासित प्रदेशों तथा अमेरिका के 50 प्रांतों में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। कहा, जब दो सबसे बड़े लोकतंत्र इस मामले में साझा दृष्टिकोण रखते हैं कि प्रौद्योगिकी दोनों देशों के भविष्य के लिए क्या कर सकती है यह लोगों के जीवन स्तर, रोजगार सृजन व रक्षा क्षेत्री की मजबूती के लिए क्या कर सकती है, तो ऐसे देशों का एक साथ आना दुर्लभ ही है, जो अब हो रहा है।
विज्ञापन


40 वर्षों में मोदी जैसा करिश्माई नेता नहीं देखा
चैंबर्स ने कहा, अगर एशिया में मुझे किसी एक देश पर शर्त लगानी हो, तो वह भारत होगा। दो देशों पर शर्त लगानी हो, तब भी दोनों बार भारत होगा। उन्होंने पीएम मोदी को करिश्माई नेता करार देते हुए कहा, मैंने लगभग 40 वर्षों में ऐसा नेता नहीं देखा। वह न सिर्फ अपनी दृष्टि साझा कर सकते हैं, बल्कि उसके बारे में लोगों को उत्साहित करने के साथ-साथ उसे पूरा करने की भी क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


21-24 जून तक अमेरिका यात्रा पर रहेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21-24 जून तक अमेरिकी यात्रा पर रहेंगे। मोदी का 22 जून को वाशिंगटन डीसी में राजकीय अतिथि के रूप में स्वागत होगा। उसी दिन वह अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। दो बार यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। पहली बार उन्होंने जून 2016 में अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। 22 जून को ही रात में बाइडन दंपती पीएम मोदी की रात्रिभोज पर मेजबानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed