फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Prime Minister Narendra modi dinner Menu for White house jill biden works with chef

PM Modi Dinner: शेफ के साथ जिल बाइडन ने किया काम, तिरंगे की थीम पर सजा डाइनिंग स्थल; यहां पढ़ें डिनर का मेन्यू

Thu, 22 Jun 2023 11:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 22 Jun 2023 11:42 AM IST
सार

PM Modi Dinner at White House: डिनर का आयोजन व्हाइट हाउस की दक्षिणी लेन में हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला के साथ डिनर के बाद पीएम मोदी ने व्हाइट हाउस में ही ग्रैमी अवॉर्ड विनर जोशुआ बेल का परफॉर्मेंस देखा। इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया के एक समूह ने भारतीय संगीत के साथ जिल बाइडन के गृह नगर की यादों को गाने के तौर पर बयां किया। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra modi dinner Menu for White house jill biden works with chef
पीएम मोदी के लिए व्हाइट हाउस का स्पेशल मेन्यू। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ है। बुधवार को राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने पीएम मोदी के लिए डिनर का आयोजन किया। इसका मेन्यू भी सामने आया है। बताया गया है कि पीएम के लिए डिनर तैयार करने में खुद जिल बाइडन ने शेफ का हाथ बंटाया। 

विज्ञापन

डिनर में यह था मैन्यू

  1. लेमन डिल योगर्ट सॉस
  2. क्रिस्प्ड मिलेट केक
  3. समर स्कावशेश
  4. मैरिनेटेड मिलेट
  5. ग्रिल्ड कॉर्न कर्नल सलाद
  6. कंप्रेस्ड वाटरमेलन
  7. टैंगी एवाकाडो सॉस
  8. स्टफ्ड पोर्टोबेल्लो मशरूम
  9. क्रीमी सैफरॉन इन्फ्यूस्ड रिसोट्टो
  10. रोज एंड कार्डामोन- इनफ्यूस्ड स्ट्रॉबेरी शॉर्टकेक
यह भी पढ़ें: Richard Gere: PM मोदी के फैन हुए हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे, कहा- भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं प्रधानमंत्री
विज्ञापन

इन्होंने तैयार किया है मैन्यू
अमेरिकी प्रथम महिला जिल बाइडन ने गेस्ट शेफ नीना कुर्टिस के साथ डिनर की तैयारियों में हाथ बंटाया। प्रधानमंत्री के लिए व्हाइट हाउस के कार्यकारी शेफ क्रिस कॉमर फोर्ड और व्हाइट हाउस के कार्यकारी पेस्ट्री शेफ सूसी मॉरिसन ने डिनर का मैन्यू तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

डिनर के बाद संगीत कार्यक्रम 
डिनर के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति-प्रथम महिला ने ग्रैमी अवार्ड विनर जोशुआ बेल का परफॉर्मेंस साथ देखा। इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया का एक समूह ने भारतीय संगीत के साथ जिल बाइडन के गृह नगर की यादों गाने को बयां किया। व्हाइट हाउस के दक्षिणी लेन में डिनर आयोजित किया गया। डाइनिंग स्थल को तिरंगे की थीम से सजाया गया। डाइनिंग मंडप हरे रंग से सजा है। वहीं मेज पर केसरिया रंग के फूल रखे गए।

यह भी पढ़ें: USA: जिल बाइडन ने PM मोदी का किया स्वागत, कहा- दोनों देशों के बीच पारिवारिक साझेदारी बनाने की कोशिश

गेस्ट शेफ ने कही ये बात
गेस्ट शेफ नीना कर्टिस ने कहा कि पीएम मोदी की यात्रा के लिए मैं बहुत उत्सुक हूं। पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष मनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए डिनर में खासतौर से मैरिनेटेड बाजरा शामिल किया गया। 

दौरे के अंतिम दिन कमला हैरिस और ब्लिंकन के साथ लंच
23 जून को पीएम मोदी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के साथ अमेरिकी सरकार द्वारा आयोजित लंच कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। वॉशिंगटन डीसी के लफायेते स्कवायर पार्क में पीएम मोदी भारतीय मूल के लोगों से मिलेंगे। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन पीएम मोदी रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारतीय मूल के लोगों के साथ डिनर भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed