फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Major tragedy in Pakistan: Fire breaks out at Islamabad's top hospital, PIMS;many newborns die.

पाकिस्तान में बड़ा हादसा: इस्लामाबाद के शीर्ष अस्पताल पीआईएमएस में लगी आग, 15 नवजातों की मौत

Wed, 26 Aug 2026 10:30 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, इस्लामाबाद
एएनआई, इस्लामाबाद Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 26 Aug 2026 10:30 AM IST
सार

इस्लामाबाद के पीआईएमएस अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में बुधवार सुबह आग लग गई। हादसे में 15 नवजातों की मौत की खबर है। बता दें कि यह अस्पताल राजधानी के सबसे बड़ा अस्पताल है। वहीं, शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

विज्ञापन
Major tragedy in Pakistan: Fire breaks out at Islamabad's top hospital, PIMS;many newborns die.
पाकिस्तान के अस्पताल में लगी आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में आग लगी। इसके कारण 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। यह जानकारी 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार है। यह घटना राजधानी के सबसे बड़े और अच्छी सुविधाओं वाले सरकारी अस्पताल, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में हुई।
विज्ञापन


जियो न्यूज ने बताया कि आग लगने की घटना में 15 बच्चों की मौत हो गई। हालांकि, हताहतों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पीआईएमएस की प्रवक्ता ने क्या कहा? 
पीआईएमएस की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने 'डॉन' अखबार को बताया कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां 15 बच्चे थे। उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि रात में कुछ बच्चों को छुट्टी दे दी गई हो, इसलिए अभी हताहतों की सही संख्या नहीं बताई जा सकती।
विज्ञापन


आग की वजह क्या है? 
घटना के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी मालूम होती है। उन्होंने बताया कि आग सुबह करीब 7 बजे लगी थी। उन्होंने कहा कि आग बुझा दी गई है, लेकिन कूलिंग प्रोसेस में कुछ समय लगेगा। वहीं, रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल की नर्सरी के अंदर एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फटने के बाद की वजह से आग लगी।  इसके बाद आग तेजी से फैल गई और वार्ड में धुआं भर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच समिति गठित की गई
घटना की वजह और जांच के लिए जिला प्रशासन ने अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की है। प्रशासन के अनुसार, समिति आग लगने के असली कारण का पता लगाएगी और यह भी जांच करेगी कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। इसके साथ ही कई अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed