फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Priest in California was allegedly attacked in Church

कैलिफोर्निया में गुरुद्वारे के ग्रंथी से मारपीट, हमला घृणा, कट्टरता से प्रेरित

Sat, 27 Jul 2019 08:51 PM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 27 Jul 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
Priest in California was allegedly attacked in Church
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

कैलिफोर्निया के एक गुरुद्वारे में गुरुवार रात एक ग्रंथी पर कथित तौर पर हमला किया गया। इस घटना को घृणा अपराध के तौर पर देखा जा रहा है। ग्रंथी अमरजीत सिंह ने स्थानीय समाचार पत्र ‘फ्रेस्नो बी’ को बताया कि एक घुसपैठिया गुरुद्वारा परिसर में बने उनके मकान में खिड़की का शीशा तोड़ कर घुस आया और उन्हें मुक्का मारा, देश वापस जाने को कहा और गालियां दीं। सिंह ‘मोडेस्टो केरेस’ स्थित गुरुद्वारे में ग्रंथी हैं। सिंह ने समाचार पत्र को बताया कि नकाबपोश हमलावर ने उनकी गर्दन पर मुक्का मारा और कहा, ‘देश, देश, देश, वापस जाओ, वापस जाओ, देश।’ 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमलावर ने उन्हें गालियां भी दीं और उसके हाथ में खिड़की तोड़ने के लिए कुछ था। मोडेस्टो सिटी काउंसिल एवं गुरुद्वारे के सदस्य मणि ग्रेवाल ने इसे घृणा अपराध बताया है। उन्होंने एक वीडियो में कहा कि ऐसा प्रतीत होता कि यह हमला नफरत के चलते किया गया। उन्होंने कहा, ‘यह घृणा, कट्टरता से प्रेरित हमला था।’ 
विज्ञापन


ग्रेवाल ने कहा कि हम देख रहे हैं कि यह कुछ समय से बढ़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं। मामले की जांच कर रही स्थानीय पुलिस ने कहा कि इसे घृणा अपराध बताना जल्दबाजी होगी। सांसद जोश हार्डर ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा,‘मैं इस मुश्किल समय में सिख समुदाय के साथ हूं। प्रत्येक अमेरिकी, चाहे वह किसी भी धर्म को मानने वाला हो बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से अपने धर्म का पालन कर सके। यह घिनौना हमला यह नहीं दिखाता कि हम क्या हैं। हमें इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed