{"_id":"5f9d9b738ebc3e9bbb18d8a6","slug":"president-xi-jinping-says-china-can-no-longer-rely-on-old-model-of-development-time-for-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा, चीन पुराने विकास मॉडल के भरोसे नहीं रह सकता अब बदलाव का वक्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा, चीन पुराने विकास मॉडल के भरोसे नहीं रह सकता अब बदलाव का वक्त
Sat, 31 Oct 2020 10:45 PM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
- फोटो : PTI
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को कहा कि चीन वैश्विक निर्यात पर निर्भरता के पिछले आर्थिक विकास मॉडल के भरोसे नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि चीन को स्व-नियंत्रित, सुरक्षित और भरोसेमंद घरेलू उत्पादन और आपूर्ति प्रणाली का निर्माण करना चाहिए।
विज्ञापन
शी की अध्यक्षता में चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के अधिवेशन में राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) तैयार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा 2035 तक एक दीर्घकालीन योजना तैयार करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। शी द्वारा प्रस्तावित 14वीं पंचवर्षीय योजना के तहत देश के घरेलू बाजार में आमूलचूल बदलाव की परिकल्पना की गई है ताकि निर्यात बाजारों पर चीन की निर्भरता को कम करके खपत को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
शी के विजन 2035 से यह अटकलें लगाईं जा रही हैं कि वह अगले 15 वर्षों तक सत्ता में बने रह सकते हैं। शी ने कहा कि चीन की औद्योगिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक स्व-नियंत्रित, सुरक्षित और विश्वसनीय घरेलू उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करना चाहिए।