फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Xi Jinping Makes His Super Presence In Arab world, alarms QUAD and the West

China-Arab: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अरब जगत में मचाई धूम, क्वाड और पश्चिम देशों के लिए बड़ा संदेश

Mon, 12 Dec 2022 12:45 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 12 Dec 2022 12:45 PM IST
सार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का अरब देश में जिस तरह से स्वागत किया गया उसने क्वाड और पश्चिम देशों को एक बार सोचने के लिए जरूर मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन
President Xi Jinping Makes His Super Presence In Arab world, alarms QUAD and the West
शि जिनपिंग और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का अरब देश में जिस तरह से स्वागत किया गया उसने क्वाड और पश्चिम देशों को एक बार सोचने के लिए जरूर मजबूर कर दिया है। जिनपिंग के प्रभुत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कतर के अमीर तमिन बिन हमद अल थानी दोहा में चल रहे विश्व कप फुटबॉल समारोह को छोड़कर उनसे मिलने आए। अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर सऊदी अरब और चीन एक साथ आकर अमेरिका समेत पश्चिमी देशों को क्या संदेश देना चाहता है?

विज्ञापन


चीन ने अमेरिका समेत पश्चिमी देशों को दिया संदेश
चीन खाड़ी देशों में उस जगह को भरना चाहता है, जिसे अमेरिका ने खाली किया है। खाड़ी देशों में चीन की बढ़ती धाक अमेरिका के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इसके अलावा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पश्चिमी देशों की दखल को देखते हुए भी जिनपिंग की यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दूसरा व्यापार के मोर्चे पर अमेरिका समेत पश्चिमी देशों को एक संदेश दिया है। जिनपिंग ने कहा कि उनकी यात्रा चीन अरब लीग देशों के संबंधों में एक नए युग की शुरुआत है। इस दौरान उनका खाड़ी देशों के अन्य तेल उत्पादकों से मिलने का भी कार्यक्रम है।  
विज्ञापन


चीन के स्वागत के लिए अरब के कई दिग्गज हुए थे शामिल
चीन-जीसीसी शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति शी से मिलने वालों में बहरीन के राजा हमद, कतर के अमीर शेख तमिन, फुजैराह, संयुक्त अरब अमीरात के शासक शेख हमद बिन मोहम्मद, कुवैती क्राउन प्रिंस शेख मशाल अल सबाह और ओमान के उप प्रधान मंत्री सैय्यद फहद अल सैद शामिल थे। अन्य मध्य-पूर्व नेता जो चीन-अरब शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे उनमें मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी, सूडान संप्रभु परिषद के प्रमुख जनरल अब्देल फत्ताह अल बुरहान, फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास और इराकी प्रधान मंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी अरब के लिए चीन क्यों खास
दरअसल, चीन ने यमन में सऊदी अरब के आक्रमण, कतर के उसके बायकॉट, और पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पर्यवेक्षकों की राय है कि असल में चीन पश्चिम एशिया में उस जगह को भर रहा है, जो अमेरिका की यहां दिलचस्पी घटने से खाली हुई है।


जिनपिंग पर लट्टू हुए अरब के प्रिंस
सऊदी अरब यात्रा पर आए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का उस दर्जे से भी अधिक स्वागत हुआ है, जैसा पहले सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति का यहां होता था। शी जिनपिंग के लिए यहां बैंगनी कालीन बिछाई गई। सऊदी परंपरा में इस रंग का खास महत्त्व होता है। इसके अलावा उन्हें सबसे ऊंचे स्तर की सलामी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed