फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Vladimir Putin Warns Of Serious Consequences If Western Arms Hit Russia news in hindi

Russia: राष्ट्रपति पुतिन ने दी पश्चिमी देशों को चेतावनी, कहा- हथियारों से यूक्रेन की मदद की तो अंजाम बुरा होगा

Wed, 29 May 2024 09:50 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 29 May 2024 09:50 AM IST
सार

उज्बेकिस्तान में अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि यूरोप के छोटे-छोटे देशों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि वे किसके साथ खेल रहे हैं।

विज्ञापन
President Vladimir Putin Warns Of  Serious Consequences If Western Arms Hit Russia news in hindi
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को यूक्रेन की मदद के लिए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पश्चिमी देश रूस पर हमला करने के लिए यूक्रेन को अपने हथियारों के इस्तेमाल की इजाजत देता है तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। पुतिन ने यह चेतावनी तब दी, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि रूस जहां से यूक्रेन पर हमला कर रहा है, उन ठिकानों को नष्ट करने के लिए यूरोपीय देशों को यूक्रेन की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन


पश्चिमी देशों को पुतिन की चेतावनी
पुतिन का यह बयान तब आया, जब नाटो के कुछ सदस्य और गठबंधन के प्रमुख जेंस स्टोलटेनबर्ग ने रूस की धरती पर हमला करने के लिए यूक्रेन को अपने हथियारों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले दो साल से भी ज्यादा समय से युद्ध जारी है। 
विज्ञापन


उज्बेकिस्तान में अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा, "इसका परिणाम गंभीर होगा।" उन्होंने आगे कहा, "यूरोप के छोटे-छोटे देशों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि वे किसके साथ खेल रहे हैं।" दरअसल, कई यूरोपीय देशों में कम क्षेत्र में घनी आबादी रहती है। इस संदर्भ में पुतिन ने कहा, "उन्हें यह कारक रूसी क्षेत्र में हमला करने से पहले ध्यान में रखना चाहिए। यह एक गंभीर बात है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस पर हमले के लिए जिम्मेदार पश्चिमी देश होंगे: पुतिन
पुतिन ने आगे कहा कि भले ही हमला यूक्रेन ने किया, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार हथियारों की आपूर्ति करने वाले पश्चिमी देश होंगे। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि पश्चिमी सैन्य प्रशिक्षक पहले से ही यूक्रेन में गुप्त रूप से काम कर रहे हैं। यूक्रेन के शीर्ष कमांडर ने सोमवार को बताया कि देश में सैन्य प्रशिक्षक भेजने पर फ्रांस के साथ बातचीत की जा रही थी। इस पर पुतिन ने कहा, "हम वही करेंगे जो हमें ठीक लगेगा चाहे यूक्रेन के क्षेत्र में कोई भी हो।"


यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रमुख ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक के बाद कहा कि यूरोपीय देश यूक्रेन में सैन्य प्रशिक्षक भेजने के प्रस्ताव पर बंटा हुआ है। जर्मनी समेत कई देश इस कदम का विरोध कर रहे हैं। उन्हें डर है कि उनका ये कदम रूस के साथ सीधे संघर्ष में बदल सकता है। बता दें कि यूरोपीय संघ के देशों ने 2022 में स्थापित एक ब्लॉक-वाइड मिशन के तहत यूक्रेन के बाहर 50.000 यूक्रेनी सैनिकों को प्रशिक्षित किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed