फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Vladimir Putin signs laws absorbing four Ukrainian regions into Russia

Russia Ukriane War: जेलेंस्की पर सख्त हुए पुतिन, यूक्रेन के चार प्रांतों के विलय वाले कानून पर किए हस्ताक्षर

Wed, 05 Oct 2022 01:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Oct 2022 01:17 PM IST
सार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के अलावा अन्य यूरोपीय देशों ने इस जनमत संग्रह को खारिज किया है। वहीं जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेनी क्षेत्रों के अवैध कब्जे के प्रयास के उद्देश्य वाले फैसले शून्य हैं। 

विज्ञापन
President Vladimir Putin signs laws absorbing four Ukrainian regions into Russia
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूक्रेन के चार प्रांतों को रूस में मिलाने की घोषणा के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसे कानूनी तौर पर सही साबित करने में जुटे हुए हैं। क्रेमलिन के दोनों सदनों से अनुमोदन के बाद अब पुतिन ने इन प्रांतों के विलय संबंधी कानून पर भी हस्ताक्षर कर दिए हैं। 

विज्ञापन


पुतिन का यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानून की अवहेलना कर किए गए विलय को अंतिम रूप देता है। बता दें, इस हफ्ते की शुरुआत में रूसी संसद के दोनों सदनों ने दोनेत्सक, लुहान्स्क, खेरसॉन तथा जापोरिज्जिया क्षेत्रों को रूस का हिस्सा बनाने से जुड़ी संधियों को मंजूरी दी थी। इसके बाद चारों प्रांतों में कथित जनमत संग्रह के बाद इस संधि पर मुहर लगा दी गई है।

विज्ञापन


यूक्रेन ने जनमत संग्रह को किया खारिज 
हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के अलावा अन्य यूरोपीय देशों ने इस जनमत संग्रह को खारिज किया है। वहीं जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेनी क्षेत्रों के अवैध कब्जे के प्रयास के उद्देश्य वाले फैसले शून्य हैं और यह वास्तविकता को नहीं बदलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जेलेंस्की बोले पुतिन से नहीं करेंगे बातचीत 
वहीं मंगलवार को पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने जेलेंस्की से शत्ऱुता को खत्म कर बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर आगे बढ़ने का आह्वान किया था। हालांकि, जेलेंस्की ने अपने जवाब में कहा है कि मौजूदा स्थिति में वह रूस की मौजूदा सरकार के साथ कोई बातचीत नहीं करेगा। जेलेंस्की ने कहा, यूक्रेन हमेशा बातचीत के पक्ष में रहा है, लेकिन रूस ही वार्ता के लिए तैयार नहीं हुआ और जानबूझकर कूटनीतिक प्रक्रिया को उसने कमजोर किया। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, शांति स्थापित करने के लिए हम अपने भागीदारों के साथ काम मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed