फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Vladimir Putin scolded Kremlin official who implied that Russia wasn't the best country

आप गलत बोल गए हैं: पुतिन ने रूसी अधिकारी को लगाई फटकार, कहा- दुनिया में सबसे अच्छा देश है 'रूस'

Sun, 12 Feb 2023 08:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 12 Feb 2023 08:43 AM IST
सार

पुतिन और क्रेमलिन के अधिकारी के बीच हुई बातचीत का यह वीडियो यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको द्वारा साझा किया गया।

विज्ञापन
President Vladimir Putin scolded  Kremlin official who implied that Russia wasn't the best country
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : ANI

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस को अच्छा देश न कहने पर क्रेमलिन के एक अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, जिसमें पुतिन अधिकारी को फटकारते हुए नजर आ रहे हैं। पुतिन ने कहा- रूस दुनिया का सबसे अच्छा देश है। मुझे लगता है कि आप गलत बोल गए हैं। 

विज्ञापन


पुतिन की फटकार सुनने के बाद अधिकारी काफी शर्मिंदा हो गए। दरअसल, उन्होंने बैठक के दौरान कहा था कि दुनिया में अन्य राष्ट्र हैं, जो सर्वश्रेष्ठ हैं। यह अधिकारी कोई और नहीं,  क्रेमलिन की एजेंसी फॉर स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स (एएसआई) के प्रमुख, आधिकारिक रॉबर्ट उराजोव थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन के अधिकारी ने साझा किया वीडियो 
पुतिन और क्रेमलिन के अधिकारी के बीच हुई बातचीत का यह वीडियो यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको द्वारा साझा किया गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई, जब पुतिन रूसी कंपनियों के लिए एक मजबूत घरेलू बाजार स्थापित करने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे। बैठक के दौरान, यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण रूस में कंपनियों के देश छोड़ने की ओर इशारा करते हुए पुतिन कहा कि कंपनियां छोड़ना नहीं चाहती थीं, लेकिन उन्हें अपनी संबंधित सरकारों के निर्देश के तहत ऐसा करना पड़ा। उन्होंने कहा, शायद कुछ लोगों ने सोचा था कि यह सब ढह जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। पुतिन ने कहा, हमारी कंपनियां, हमारे व्यवसायी  सफलता के साथ इस काम को जारी रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed