फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Vladimir Putin is not planning a trip to the G20 summit in India

G20: जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत नहीं आएंगे व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने की पुष्टि

Fri, 25 Aug 2023 04:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 25 Aug 2023 04:11 PM IST
सार

G-20: अगले महीने भारत में होने वाली जी20 सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं होंगे। उनके प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
President Vladimir Putin is not planning a trip to the G20 summit in India
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले माह में दिल्ली में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं होंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि  पुतिन भारत में सितंबर में होने वाले जी20 सम्मेलन के लिए यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं। उनका व्यस्त कार्यक्रम है। अभी उनका मुख्य फोकस यूक्रेन में एक 'विशेष सैन्य अभियान' पर है। बता दें कि मॉस्को और कीव के बीच 24 फरवरी 2022 से भीषण युद्ध जारी है।

विज्ञापन

जी-20 विश्व नेताओं का शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में होना है। यह शिखर सम्मेलन भारत में विश्व नेताओं की सबसे बड़ी सभाओं में से एक होने की उम्मीद है। भारत ने एक दिसंबर, 2022 को इंडोनेशिया से जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की।

भारत ने सभी सदस्य देशों को भेजा था निमंत्रण
जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां खूब जोरों से चल रही हैं। सम्मेलन को लेकर भारत ने सभी जी20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेताओं को निमंत्रण भेजा था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही थी कि पुतिन शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिक्स सम्मेलन में भी नहीं पहुंचे थे पुतिन
पुतिन इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी नहीं पहुंचे। 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को उन्होंने वर्चुअली संबोधित किया। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने पुतिन को युद्ध अपराध, नरसंहार और यूक्रेन में बच्चों के जबरन स्थानांतरण का दोषी ठहराया है। माना जा रहा है कि इसीलिए पुतिन गिरफ्तारी से बचने के लिए ब्रिक्स के सम्मेलन में भौतिक रूप से नहीं पहुंचे।  दक्षिण अफ्रीका आईसीसी का हस्ताक्षरकर्ता है और उम्मीद की जा रही थी कि अगर पुतिन देश में मौजूद होते तो वह उनकी गिरफ्तारी में मदद करते।

विज्ञापन

जी-20 की मेजबानी कर रहा भारत
भारत इस समय जी-20 की मेजबानी कर रहा है। यह समूह दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर सरकारी मंच है। ये सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 फीसदी, वैश्विक व्यापार का 75 फीसदी से अधिक और विश्व जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई प्रतिनिधित्व करते हैं। समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed