फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Ranil Wickremesinghe says Debt restructuring talks underway with IMF India and China

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका ने IMF-भारत और चीन के साथ शुरू की ऋण पुनर्गठन वार्ता, PM विक्रमसिंघे ने दी जानकारी

Sun, 16 Oct 2022 08:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 16 Oct 2022 08:19 PM IST
सार

विक्रमसिंघे ने कहा कि हमारे लिए कर्ज चुकाना मुश्किल होगा, फिर भी हमें अपने कर्ज के बोझ को कम करने के तरीके खोजने होंगे। उन्होंने कहा कि हम ऐसे हालातों का सामना कर रहे हैं जहां हमें ब्याज का भुगतान करने में ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
President Ranil Wickremesinghe says Debt restructuring talks underway with IMF India and China
रानिल विक्रमसिंघे

विस्तार

श्रीलंका इस समय ऐतिहासिक आर्थिक संकटों का सामना कर रहा है। इस बीच, रविवार को द्वीप राष्ट्र के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीलंका ने आईएमएफ, भारत और चीन के साथ कर्ज पुनर्गठन वार्ता शुरू कर दी है। श्रीलंका इस समय बेहद मुश्किल आर्थिक स्थिति का सामना कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से राहत पाने के लिए चीन के साथ ऋण पुनर्गठन बेहद महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


रानिल विक्रमसिंघे ने सियाम्बलैंडुवा जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए रविवार को कहा कि ऋण पुनर्गठन के लिए  बातचीत शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को आईएमएफ, चीन, जापान और भारत के साथ इस बारे में चर्चा हुई है। विक्रमसिंघे ने कहा कि हमारे लिए कर्ज चुकाना मुश्किल होगा, फिर भी हमें अपने कर्ज के बोझ को कम करने के तरीके खोजने होंगे। उन्होंने कहा कि हम ऐसे हालातों का सामना कर रहे हैं जहां हमें ब्याज का भुगतान करने में ही समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अगर ऋण पुनर्गठन की बातचीत को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा सकता है, तो हम अपनी समस्याओं को हल करने में सक्षम होंगे। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने जोर देते हुए कहा कि इसकी मुझे पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने शनिवार को इस मुद्दे पर चीन के वित्त मंत्री से बात की। वहीं दूसरी ओर, श्रीलंका के वित्त मंत्री शेहान सेमासिंघे ने शनिवार को वाशिंगटन में ऋण पुनर्गठन पर भारत के साथ बातचीत शुरू की। इसके अलावा विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक, अमेरिका और यूरोपीय संघ के धन का उपयोग दवा और उर्वरक आयात के भुगतान के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगस्त के आखिर में श्रीलंका ने आईएमएफ के साथ 4 वर्षों में 2.9 बिलियन अमरीकी डालर के बचाव पैकेज के लिए एक कर्मचारी-स्तरीय समझौता किया था।  इस समझौते के पूरा होना ऋण पुनर्गठन पर श्रीलंका के लेनदारों के आश्वासन पर टिका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed