{"_id":"5bf268d5bdec2269960bc72c","slug":"president-ram-nath-kovind-visited-my-son-temple-complex-in-vietnam","type":"story","status":"publish","title_hn":"वियतनाम में हिन्दू मंदिर गए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वियतनाम में हिन्दू मंदिर गए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
रामनाथ कोविंद
- फोटो : ANI
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को वियतनाम स्थित ‘माई सन मंदिर’ देखने गए। इस मंदिर पर हिन्दू प्रभाव है और यहां कृष्ण, विष्णु तथा शिव की मूर्तियां हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
वियतनाम की तीन दिवसीय यात्रा पर आए राष्ट्रपति कोविंद ने अपनी यात्रा के यादगार के रूप में मंदिर परिसर में एक पौधा भी लगाया। वियतनाम में ‘माई सन’ परित्यक्त और आंशिक रूप से ध्वस्त हिन्दू मंदिर हैं। इनका निर्माण चम्पा के राजाओं ने चौथी से 14वीं शताब्दी के बीच कराया था। मंदिर परिसर मध्य वियतनाम के क्वांग नाम प्रांत के दुय फू गांव के पास स्थित है। मंदिर परिसर करीब दो किलोमीटर लंबी-चौड़ी घाटी में स्थित है जो दो पहाड़ों से घिरा हुआ है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया है, ‘‘राष्ट्रपति कोविंद ने वियतनाम में ‘माई सन टेंपल’ की यात्रा की। वह चम्पा राज्य की राजनीतिक और सांस्कृतिक राजधानी थी। मंदिर परिसर पर भारतीय प्रभाव है। वहां कृष्ण, विष्णु और शिव जैसे देवताओं की मूर्तियां हैं। उन्होंने अपनी यात्रा के यादगार के रूप में एक पौधा भी लगाया।’’
उन्होंने लिखा है, ‘‘सभ्यताओं का संगम। राष्ट्रपति कोविंद ने वियतनाम के दा नांग शहर में स्थित चाम संग्रहालय की कलाकृतियों की प्रशंसा की। चम्पा राज्य के शिल्प वहां प्रदर्शित किए गए हैं जिनपर हिन्दू धर्म का गहरा प्रभाव है।’’
कोविंद ने ‘माई सन मंदिर’ परिसर में आयोजित स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ लिया। राष्ट्रपति दो देशों की यात्रा के पहले चरण में वियतनाम गए हैं। यहां से वह ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।
President Ram Nath Kovind and first lady Savita Kovind at My Son sanctuary in Quảng Nam. My Son is a series of tower temples which were constructed between 4th and 13th century CE by kings of Champa. #Vietnam pic.twitter.com/2itfF3Pgn2
— ANI (@ANI) November 19, 2018