फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Ram nath Kovind inaugurated Dr Ambedkar Avenue in Jamaica

President Kovind In Jamaica: राष्ट्रपति कोविंद ने जमैका में डॉ. आंबेडकर एवेन्यू का किया उद्घाटन, आईआईटी की स्थापना को लेकर कही बड़ी बात

Tue, 17 May 2022 11:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटन
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किंग्सटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 17 May 2022 11:04 PM IST
सार

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जमैका की संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं जमैका सरकार द्वारा किंग्स्टन में एक एवेन्यू का नाम बीआर आंबेडकर के नाम पर रखने के लिए आभारी हूं

विज्ञापन
President Ram nath Kovind inaugurated Dr Ambedkar Avenue in Jamaica
राष्ट्रपति कोविंद ने किया उद्घाटन - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस से कई द्विपक्षीय मुद्दों पर मंगलवार को चर्चा की। कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र के साथ उनकी बातचीत के केंद्र में व्यापार एवं निवेश, रेलवे एवं परिवहन सेवाओं, स्वास्थ्य तथा खेल के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना रहा।

विज्ञापन


दोनों देशों ने भारत में जमैका के विदेश सेवा अधिकारियों के लिए अकादमिक एवं प्रशिक्षण संबंधी आदान प्रदान के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए। इसके तहत जमैका के विदेश सेवा अफसरों को एसएसआईएफएस में अकादमिक सुविधा तथा प्रशिक्षण मुहैया कराया जाएगा। पीएम एंड्रयू ने कहा कि भारत-जमैका के रिश्ते मैत्रीपूर्ण हैं, जहां करीब 70,000 भारतीय प्रवासी रहते हैं। ये लोग दोनों देशों के बीच एक सेतु की तरह हैं। कोविंद ने जमैका के विपक्षी नेता मार्क गोल्डिंग से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


इससे पहले राष्ट्रपति कोविंद ने जमैका की राजधानी किंग्सटन में डॉ. बी आर आंबेडकर के नाम पर बनी एक सड़क का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने भारत के संविधान के वास्तुकार के कार्यों पर प्रकाश डालने वाले एक स्मारक का भी लोकार्पण किया। सरकारी एजेंसी ‘जमैका इन्फॉर्मेशन सर्विस’ (जेआईएस) ने बताया कि ‘डॉ. आंबेडकर एवेन्यू’ किंग्सटन में टॉवर स्ट्रीट का हिस्सा है। सरकारी कार्यक्रमों, परियोजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी देने का जिम्मा जेआईएस पर ही है। जमैका में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि 2020 में जारी हमारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत,भारत विदेशों में नए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान शुरू करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. आंबेडकर एवेन्यू का राष्ट्रपति कोविंद ने किया उद्घाटन
जेआईएस ने बताया कि स्थानीय सरकार एवं ग्रामीण विकास मंत्री डेसमंड मैकेंजी और राष्ट्रपति कोविंद ने डॉ. आंबेडकर के बहुमूल्य कार्यों पर प्रकाश डालने वाले एक स्मारक का भी उद्घाटन किया। इसको लेकर राष्ट्रपति कार्यालय ने भी ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉक्टर बी आर आंबेडकर के सम्मान में किंग्सटन शहर में ‘डॉ. आंबेडकर एवेन्यू’ का उद्घाटन किया।

राष्ट्रपति ने इस मौके पर कहा कि यह मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि भारत के सबसे महान सपूतों में से एक को उसके घर से इतनी दूर पहचाना जा रहा है। डॉक्टर बी आर आंबेडकर को औपचारिक रूप से भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने भारतीय संविधान में वंचित वर्गों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रगतिशील विचार पेश किए। डॉ. आंबेडकर ने असमानता को दूर करने की दिशा में काम करने के लिए लोगों को शिक्षित एवं प्रेरित किया।

आंबेडकर को लेकर कही बड़ी बात
उन्होंने कहा कि कुछ लोग जमैका में डॉ. आंबेडकर की प्रासंगिकता के बारे में सवाल कर सकते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि डॉ. आंबेडकर और मार्कस गार्वे जैसे लोग एक राष्ट्र या समुदाय तक सीमित नहीं हो सकते। सभी के लिए समानता का उनका संदेश और सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करने की उनकी अपील सार्वभौमिक है इसलिए, डॉ. आंबेडकर के संदेश भारतीयों के लिए जितने प्रासंगिक हैं, उतने ही जमैका के लोगों और दुनिया के हर हिस्से में रहने वाले लोगों के लिए भी हैं।

जमैका की संसद को किया संबोधित
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जमैका की संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं जमैका सरकार द्वारा किंग्स्टन में एक एवेन्यू का नाम बीआर आंबेडकर के नाम पर रखने के लिए आभारी हूं, जिसका मैंने उद्घाटन किया था। इसके साथ ही उन्होंने जमैका सरकार को एक महिला सीडीएस की नियुक्ति के लिए बधाई भी दी।

जमैका में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि 2020 में जारी हमारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत,भारत विदेशों में नए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान शुरू करने की योजना बना रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि जमैका उन देशों में पहले नंबर पर है, जिसने यहां एक आईआईटी की मेजबानी करने में रुचि व्यक्त की है।


रविवार को पहुंचे थे जमैका
राष्ट्रपति कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ रविवार रात जमैका की राजधानी किंग्सटन पहुंचे थे। कैरेबियाई देश में किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली यात्रा है। राष्ट्रपति, दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर जमैका पहुंचे हैं। जमैका और भारत के मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। जमैका भी गिरमिटिया देशों में से एक है, जहां करीब 70,000 भारतीय प्रवासी रहते हैं। ये लोग दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु की तरह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed