{"_id":"60d19a288ebc3e09cc7e9b5b","slug":"president-putin-says-covid-19-situation-was-getting-worse-kremlin-pushes-revaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता: रूस में नए वैरिएंट से स्थिति गंभीर, सरकार दूसरी बार लोगों को टीका लगवाने की कर रही तैयारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता: रूस में नए वैरिएंट से स्थिति गंभीर, सरकार दूसरी बार लोगों को टीका लगवाने की कर रही तैयारी
Sun, 27 Jun 2021 03:05 PM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 27 Jun 2021 03:05 PM IST
सार
दुनिया में कोरोना के नए वैरिएंट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रूस, ब्रिटेन समेत कई अन्य देशों में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। रूस में तो कोरोना के नए मामलों ने सरकार के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। राष्ट्रपति पुतिन फिर से टीकाकरण शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया में कोरोना के नए वैरिएंट फिर से तबाही मचा रहे हैं। रूस में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पैर पसारने लगे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि देश के कई इलाकों में संक्रमण की स्थिति गंभीर है। इसलिए इन इलाकों में फिर से लोगों के टीकाकरण की योजना पर काम किया जा रहा है। सोमवार को संसद के निचले सदन में राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, ‘दुर्भाग्य से कोरोना के मामले कम नहीं हो रहे हैं। देश के कई हिस्सों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं । कई क्षेत्रों में स्थिति पहले से ज्यादा खराब है।’
विज्ञापन
रूस में बीते 24 घंटे में 17 हजार से ज्यादा मामले
बता दें कि रूस में बीते 24 घंटों में 17,378 नए मामले और 440 लोगों की मौतें हुई हैं। हालात पर चिंता जताते हुए पुतिन ने कहा कि कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ब्लूमबर्ग वैक्सीनेशन ट्रैकर के मुताबिक, दुनिया को वैक्सीन सप्लाई कर रहे रूस में अब तक 3 करोड़ लोगों को ही टीके लगे हैं, जो कि कुल आबादी का 11.2% ही है। इसमें भी 12.3% लोगों को पहली डोज और 10.2% लोगों को दोनों डोज लगी हैं।
विज्ञापन
ब्रिटेन में ठंड में फिर लग सकता है लॉकडाउन
वहीं ब्रिटेन में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,284 नए मामले मिले। साइंटिफिक एडवायजरी ग्रुप फॉर इमरजेंसी ने कहा है कि कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं, ऐसे में नवंबर दिसंबर में स्थिति गंभीर हो सकती है। इंग्लैंड के पब्लिक हेल्थ के निदेशक सुशान हॉपकिंस ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हमें कोरोना के नए वैरिएंट को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कोरोना के बढ़ते मामलों पर उन्होंने कहा कि सर्दियों में लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है।
विज्ञापन