फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Putin justifying invasion on Ukraine, then the broadcast cut midway

ये क्या हुआ? : यूक्रेन पर हमले को जायज ठहरा रहे थे राष्ट्रपति पुतिन, तभी प्रसारण ठप हो गया

Sat, 19 Mar 2022 08:18 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 19 Mar 2022 08:18 AM IST
सार

 पुतिन ने अपने भाषण में कहा, 'हम जानते हैं कि हमें क्या करना है? कैसे करना है? और किस कीमत पर इस लक्ष्य का प्राप्त करना है? हम हमारी सारी योजना को पूरी करेंगे।

विज्ञापन
President Putin justifying invasion on Ukraine, then the broadcast cut midway
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : twitter/KremlinRussia_E

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को मॉस्को के एक खचाखच भरे फुटबॉल स्टेडियम में दिए गए अपने भाषण में यूक्रेन पर हमले को फिर जायज बताया। इस रैली के दौरान हजारों लोगों ने रशिया...रशिया...रशिया के नारे लगाए व रूसी झंडे लहराए। इसके बीच पुतिन ने वादा किया रूस अपनी योजना में कामयाब होगा। पुतिन भाषण दे ही रहे थे कि सरकारी टेलीविजन पर अचानक प्रसारण ठप हो गया। 

विज्ञापन

प्रसारण ठप होने को लेकर रूसी राष्ट्रपति के मुख्यालय क्रेमलिन ने कहा कि टीवी नेटवर्क के सर्वर में तकनीकी बाधा आने से भाषण का कवरेज अप्रत्याशित रूप से बाधित हो गया था। यह कार्यक्रम मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में हुआ था।  पुतिन ने अपने भाषण में कहा, 'हम जानते हैं कि हमें क्या करना है? कैसे करना है? और किस कीमत पर इस लक्ष्य का प्राप्त करना है? हम हमारी सारी योजना को पूरी करेंगे।' 69 वर्षीय पुतिन ने इस रैली में यह अहम बात कही। रैली के मंच से 'वर्ल्ड विदाउट नाजिज्म', 'फॉर अवर प्रेसीडेंट' जैसे नारे लगाए गए। 

विज्ञापन


नारों में 'जेड' शब्द का खासतौर से इस्तेमाल
रैली में इस्तेमाल किए गए कई रूसी नारों में 'जेड'
शब्द का खासतौर से इस्तेमाल किया गया। यह शब्द रूसी सेना ने यूक्रेन में एक लक्ष्य के रूप में इस्तेमाल किया है। इनमें से एक नारा था 'जा पुतिना' यानी 'पुतिन के लिए'। पुतिन ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सैनिक जंग लड़ रहे हैं। इसे 'विशेष सैन्य अभियान' नाम दिया गया है। इस अभियान ने रूस की एकता प्रदर्शित की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसारण ठप हुआ तो क्या हुआ?
पुतिन भाषण दे ही रहे थे कि अचानक सरकारी टेलीविजन पर प्रसारण ठप हो गया। इसके बाद रूसी टेलीविजन पर देशभक्ति के गाने प्रसारित किए गए। हालांकि कुछ देर बाद प्रसारण फिर से चालू हो गया। क्रेमलिन ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा कि तकनीकी खराबी के कारण प्रसारण में व्यवधान आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed