फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President of Ukraine Zelenskys emotional appeal to the Russian people, issued a video message, expressed the danger of big war in Europe

महायुद्ध का खतरा: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने की रूसी जनता से भावुक अपील, पुतिन ने नहीं उठाया फोन

Thu, 24 Feb 2022 07:51 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 24 Feb 2022 07:51 AM IST
सार

War can Trigger any Minute : राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वीडियो संदेश में कहा कि रूस ने करीब 2 लाख सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में भेज दिया है। उन्होंने कहा 'पूरी दुनिया कह रही है कि अब किसी भी दिन जंग छिड़ सकती है।'
 

विज्ञापन
President of Ukraine Zelenskys emotional appeal to the Russian people, issued a video message, expressed the danger of big war in Europe
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की। - फोटो : Social Media

विस्तार

अपने देश पर रूस के हमले की बढ़ती आशंका के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी जनता से भावुक अपील की है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर यूरोप में बड़ी जंग का खतरा जताया है। जेलेंस्की ने कहा, 'आज मैंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन किया, उन्होंने बात नहीं की...। यह  बड़ी जंग की शुरुआत हो सकती है।'

विज्ञापन


राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वीडियो संदेश में कहा कि रूस ने करीब 2 लाख सैनिकों को सीमावर्ती इलाकों में भेज दिया है। उन्होंने कहा 'पूरी दुनिया कह रही है कि अब किसी भी दिन जंग छिड़ सकती है। किसी भी क्षण संग्राम छिड़ सकता है। आपसे कहा जा रहा है कि इस जंग से यूक्रेन के लोग स्वतंत्र हो जाएंगे, लेकिन यूक्रेनी पहले से ही स्वतंत्र हैं।' 
विज्ञापन


रूसी जनता के नाम अपने सीधे संदेश में जेलेंस्की ने कहा, 'यूक्रेन आज खबरों में है और वास्तव में हम दो देश हैं। उनका मुख्य अंतर यह है कि हम असली हैं। मैं मानता हूं कि रूस उन देशों में होना चाहिए, जो हमें स्पष्ट सुरक्षा की गारंटी दे। मैं कई बार कह चुका हूं कि रूस के राष्ट्रपति (पुतिन) टेबल पर बैठें और बात करें।'  उन्होंने कहा, 'यदि रूसी नेतृत्व शांति के लिए हमारे साथ बैठना नहीं चाहता है, लेकिन हो सकता है वह आपसे चर्चा करे। क्या रूसी जनता जंग चाहती है? मुझे इस सवाल का जवाब चाहिए। यह उत्तर सिर्फ आप दे सकते हो। रूसी संघ की जनता यह जवाब दे सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने रूसी जनता से कहा, 'आपसे कहा जा रहा है कि हम रूसी संस्कृति से नफरत करते हैं? कोई किसी संस्कृति से कैसे घृणा कर सकता है? पड़ोसी हमेशा एक दूसरे की संस्कृति को मजबूत करते हैं, लेकिन एक दूसरे में घुल नहीं सकते। हम अलग हैं, लेकिन यह शत्रुता की वजह नहीं हो सकती।' 

अंत में उन्होंने कहा, 'हम हमारे दम पर हमारा इतिहास रचना चाहते हैं और शांति व ईमानदारी से जीना चाहते हैं। आपको बताया गया कि हम नाजी हैं, लेकिन नाजीवाद पर जीत के लिए 80 लाख से ज्यादा लोगों की कुर्बानी देने वाले लोग नाजियों का समर्थन कैसे कर सकते हैं? आपको बताया गया है कि यूक्रेन रूस के लिए एक खतरा है, यह अतीत में भी नहीं था,  अभी भी नहीं है और भविष्य में भी रूस के लिए खतरा नहीं रहेगा।'
 

उधर, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध संकट और भी गहराता जा रहा है। कीव से मिली रिपोर्ट के अनुसार बार-बार यह खबर आ रही है कि रूसी सेना यूक्रेन में प्रवेश कर गई है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। उधर, खतरे की आशंका को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) आज इस हफ्ते में दूसरी बार यूक्रेन पर चर्चा करेगी। यह बैठक कुछ ही समय में शुरू होने वाली है। 


इस बीच जंग की जोखिम के चलते यूक्रेन ने गुरुवार को अपने हवाई क्षेत्र में नागरिक विमानों को प्रतिबंधित कर दिया है। यूक्रेनी हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने के जोखिम स्तर को 'डू नॉट फ्लाई' तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed