फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   president murmu conferred with honorary degree of doctor of civil law by university of mauritius

President: मॉरीशस यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रपति मुर्मू को डॉक्टरेट की मानद डिग्री दी, बोलीं- शिक्षा से बदलाव संभव

Tue, 12 Mar 2024 02:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुइस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट लुइस Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 12 Mar 2024 02:41 PM IST
सार

राष्ट्रपति ने कहा कि मॉरीशस आने के बाद से ही मुझे जो प्यार और सम्मान मिल रहा है, मैं उससे बेहद खुश हूं। इससे भारत और मॉरीशस के लोगों को संबंधों की ताकत का पता चलता है।

विज्ञापन
president murmu conferred with honorary degree of doctor of civil law by university of mauritius
मानद डिग्री से सम्मानित हुईं राष्ट्रपति मुर्मू - फोटो : एएनआई

विस्तार

मॉरीशस की यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति को यूनिवर्सिटी की तरफ से मंगलवार को डॉक्टरेट ऑफ सिविल लॉ की डिग्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू तीन दिन के मॉरीशस दौरे पर हैं और मंगलवार को वे मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शिरकत करेंगी। 
विज्ञापन


'युवा प्रेरित होंगे'
राष्ट्रपति ने यूनिवर्सिटी में मानद डिग्री से सम्मानित किए जाने के बाद अपने संबोधन में कहा कि 'मॉरीशस के युवाओं को भारत के साथ संपर्क में रहना चाहिए और अपने भूतकाल को पोषित करते हुए अपने उज्जवल भविष्य में निवेश करना चाहिए। राष्ट्रपति ने मॉरिशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। राष्ट्रपति ने कहा कि वह इस सम्मानित यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट ऑफ सिविल लॉ की मानद डिग्री पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि इससे युवा लोग प्रेरित होंगे और खासकर युवा महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने के लिए जुनूनी बनेंगी। मॉरीशस आने के बाद से ही मुझे जो प्यार और सम्मान मिल रहा है, मैं उससे बेहद खुश हूं। इससे भारत और मॉरीशस के लोगों को संबंधों की ताकत का पता चलता है।'
विज्ञापन


'शिक्षा से ही बदलाव संभव'
राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों को रिश्तों को आकार देने में शिक्षा की अहम भूमिका है। साल 1901 में महात्मा गांधी ने भारतीयों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया था। इससे मॉरीशस में राजनीतिक और सामाजिक सशक्तिकरण हुआ और बड़े बदलाव आए। साथ ही मॉरिशस के दूरदर्शी नेताओं सर शिवसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जगन्नाथ का भी योगदान है। उनके नेतृत्व में वाइब्रेंट, बहुलतावादी और समृद्ध मॉरीशस का निर्माण हुआ। राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा की ताकत को उन्होंने खुद महसूस किया है और यह एकमात्र ऐसा औजार है, जिससे मदद से जिंदगी को पूरी तरह से बदला जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल 400 मॉरिशस के लोग भारत में इंडियन टेक्नीकल एंड इकॉनोमिक कॉपरेशन प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षित किए जाते हैं। जन्हें उच्च शिक्षा के लिए भारत में स्कॉलरशिप भी मिलती है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि उनमें से कई लोग मॉरीशस नौकरशाही में उच्च पदों पर आसीन हैं। राष्ट्रपति ने मॉरीशस के युवाओं से दोनों देशों के संबंधों और विस्तृत आर्थिक अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत, मॉरीशस को करीबी सहयोगी और पड़ोसी के तौर पर देखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed