फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President Kovind meets Jamaica Gov Gen Patrick Allen discusses bilateral cooperation Latest News In Hindi

President Kovind In Jamaica: राष्ट्रपति कोविंद ने जमैका में भारतीय समुदाय को किया संबोधित, बोले- प्रवासी दो देशों के बीच जीवंत सेतु

Tue, 17 May 2022 06:56 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 17 May 2022 06:56 AM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्तों की स्थापना की 60वें वर्षगाठ वर्ष में हो रही है। राष्ट्रपति को उनके जमैका आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

विज्ञापन
President Kovind meets Jamaica Gov Gen Patrick Allen discusses bilateral cooperation Latest News In Hindi
President Ram Nath Kovind - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ रविवार को राजकीय यात्रा पर जमैका पहुंचे। कैरेबियाई देश में किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली यात्रा है। इस दौरान उन्होंने जमैका के राष्ट्रपति गवर्नर-जनरल पैट्रिक एलन और प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस से मुलाकात की और सूचना प्रौद्योगिकी एवं संबंधित सेवाओं, चिकित्सा, खेल, शिक्षा, पर्यटन एवं विकास साझेदारी के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।। इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद और पीएम होल्नेस के बीच बहुआयामी रिश्तों पर बातचीत हुई। दोनों की मौजूदगी में भारत और जमैका के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जमैका के किंगस्टन में 'इंडियन कम्युनिटी एंड फ्रेंड्स ऑफ इंडिया वार्म वेलकम कार्यक्रम' में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि "आज, मैं जमैका के गवर्नर-जनरल और प्रधानमंत्री से मिला; हमारे घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की... जमैका की प्रथम महिला भारतीय संस्कृति से इतनी प्रभावित थीं कि आज उन्होंने 'सलवार-कुर्ता' पहना।"
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा, "भारत और जमैका साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंधों का आनंद लेना जारी रखे हुए हैं ... भौगोलिक दूरी जैसी बाधाओं के बावजूद आर्थिक और वाणिज्यिक बातचीत बढ़ती जा रही है। हालांकि, व्यापार और निवेश में वृद्धि की संभावना बनी हुई है।" उन्होंने कहा कि "हमारा सहयोग कोविड महामारी के दौरान भी जारी रहा, जब भारत सरकार की वैक्सीन मैत्री पहल के तहत मार्च 2021 में मेड इन इंडिया कोविड वैक्सीन जमैका पहुंची। भारतीय प्रवासी दो देशों के बीच जीवंत सेतु है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जमैका क्रिकेट एसोसिएशन को क्रिकेट किट का एक प्रतीकात्मक उपहार भेंट किया
राष्ट्रपति कोविंद ने दोनों देशों के बीच क्रिकेट सहयोग के प्रतीक के रूप में जमैका क्रिकेट एसोसिएशन को क्रिकेट किट का एक प्रतीकात्मक उपहार भेंट किया। जमैका क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विल्फोर्ड बिली हेवन ने इसे प्राप्त किया।




डॉ बीआर आंबेडकर मार्ग का उद्घाटन किया
जमैका में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉ बीआर आंबेडकर मार्ग का उद्घाटन किया। जमैका के किंगस्टन के डाउनटाउन में भीमराव रामजी आंबेडकर के नाम पर एक सड़क का नाम रखा गया है।

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि डॉ आंबेडकर और मार्कस गर्वे जैसे प्रतीक केवल एक राष्ट्र/समुदाय तक सीमित नहीं हो सकते। सभी के लिए समानता का उनका संदेश और सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करने की उनकी अपील में सार्वभौमिक प्रतिध्वनि है। डॉ अंबेडकर का संदेश भारतीयों, जमैकन और दुनिया के लिए प्रासंगिक है।

राष्ट्रपति ने विपक्ष के नेता से की मुलाकात
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जमैका के किंग्स्टन में जमैका पेगासस होटल में विपक्ष के नेता मार्क गोल्डिंग और विदेश मामलों और विदेश व्यापार के विपक्ष के प्रवक्ता लिसा हन्ना से मुलाकात की।

भारतीय मूल के प्रवासियों ने कोविंद का किया स्वागत
जमैका पहुंचने पर भारतीय मूल के प्रवासियों ने कोविंद का जोरदार स्वागत किया। जमैका के भारतीय कारोबारी मुकेश कुमार सिंह ने कहा राष्ट्रपति की यात्रा से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक व द्विपक्षीय रिश्ते मजबूत होंगे, जिसका लाभ कारोबारी सेक्टर को मिलेगा। 

राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया कि जमैका के गवर्नर जनरल सर पैट्रिक एलन और प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस ने हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति कोविंद की अगवानी की। कोविंद की यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्तों की स्थापना की 60वें वर्षगाठ वर्ष में हो रही है। राष्ट्रपति को उनके जमैका आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

दोस्ती मजबूत करने को तत्पर
जमैका के विदेश और विदेश व्यापार मंत्री कामिना जे. स्मिथ ने कहा कि वे कोविंद की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच दोस्ती को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। राष्ट्रपति 18 मई तक जमैका में रहेंगे। यात्रा के दौरान वह गवर्नर-जनरल एलन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति कोविंद जमैका की संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित भी करेंगे। 


मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत और जमैका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर यह यात्रा हो रही है। भारत और जमैका क्रमशः अपनी स्वतंत्रता की 75वीं और 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed