{"_id":"63dec0a66bf1c478d4419437","slug":"president-joe-biden-may-contest-for-a-second-term-in-america-election-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Elections: बाइडन के दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने के संकेत, जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Elections: बाइडन के दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने के संकेत, जल्द हो सकती है आधिकारिक घोषणा
Sun, 05 Feb 2023 02:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, फिलाडेल्फिया।
एजेंसी, फिलाडेल्फिया।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 05 Feb 2023 02:01 AM IST
सार
राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक समिति’ से दावा किया कि उनके प्रशासन ने एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने में मदद की है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति जो बाइडन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की एक बैठक में दूसरे कार्यकाल के लिए उम्मीदवारी पेश करने का संकेत दिया। बैठक में डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों ने ‘चार और साल’ के नारे लगाए। हालांकि, अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बाइडन ने ‘राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक समिति’ से दावा किया कि उनके प्रशासन ने एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने में मदद की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने जन कार्यों, स्वास्थ्य देखभाल तथा हरित प्रौद्योगिकी में देश के प्रमुख संघीय निवेश किए। उन्होंने रिपब्लिकन चरमपंथ की आलोचना भी की। उन्होंने पार्टी नेताओं से पूछा, क्या आप मेरे साथ हैं? इस बीच बाइडन ने अगले सप्ताह होने वाले ‘स्टेट ऑफ यूनियन’ भाषण से पहले राजनीतिक एकता का आह्वान किया।
विज्ञापन